फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कौन पड़ेगा किस पर भारी, शुरू हुई चुनावी तैयारी

कौन पड़ेगा किस पर भारी, शुरू हुई चुनावी तैयारी

Sun, 29 Oct 2017 01:51 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
कौन पड़ेगा किस पर भारी, शुरू हुई चुनावी तैयारी
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना और वार्ड आरक्षण की अंतिम सूची जारी होने के बाद दावेदारों ने चुनावी समर में ताल ठोकनी शुरू कर दी है। वार्डों में चुनावी हलचल बढ़ गई है। सभी दावेदार नए परिसीमन और आरक्षण सूची के हिसाब से वार्डों में अपनी गणित बैठाने की जुगत कर रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि अभी किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल की ओर से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा न होने से दावेदार और मतदाता दोनों असमंजस में हैं लेकिन माहौल में सियासी रंग घुलने लगा है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में दावेदारों ने जनसंपर्क के साथ ही मुहल्लों से लेकर चट्टी-चौराहों तक बैठकी शुरू कर दी है। मतदाताओं में भी कयासबाजी शुरू हो गई है। हर जगह यही चर्चा है कि कौन प्रत्याशी होगा, कौन किस पर भारी पड़ेगा, किस वार्ड से किस पार्टी को कितने वोट मिलेंगे...।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए चक्कर काट रहे दावेदार
ऐसे मतदाता जो चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, मतदाता सूची से किन्हीं कारणों से नाम कट जाने के चलते वे अब नाम जुड़वाने के लिए विकास भवन के चक्कर काट रहे हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरआर वर्मा का कहना है कि अब तक ऐसे 50 आवेदन आए हैं जिन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म भरकर जमा किया है।
बसपा की बैठक आज, दावेदारों के नाम पर लगेगी मुहर
बसपा भी नगर निकाय चुनाव पूरी दमदारी से लड़ने की तैयारी में है। इस संबंध में पहड़िया स्थित मंडलीय कार्यालय पर रविवार को बैठक होगी। बैठक में नगर निगम, नगर पालिका रामनगर और नगर पंचायत गंगापुर में प्रत्याशियों के नाम पर मंथन होगा। जिला उपाध्यक्ष मेराज फारुकी जुग्गन ने बताया कि इसमें सभी दावेदारों को बुलाया गया है। बैठक के बाद दावेदारों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा और उनके नाम पर मुहर लगेगी। बैठक में जोनल कोऑर्डिनेटर सांसद मुनकाद अली, अशोक गौतम मौजूद भी रहेंगे। शनिवार को जिलाध्यक्ष दीपचंद चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई और रविवार को होने वाली बैठक की तैयारी की गई।
आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची जल्द
आम आदमी पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी। वार्डों से पार्षद प्रत्याशी के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। उनकी जांच के लिए जिला प्रभारी आलोक त्रिपाठी के नेतृत्व में स्क्त्रस्ीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में जेपी सिंह, राहुल, कैलाश और अंजना सदस्य है। पार्टी ने जिला चुनाव प्रबंधन समिति का गठन भी किया है। इस कमेटी में आलोक त्रिपाठी के अलावा मुकेश सिंह, विनोद जायसवाल, राहुल सिंह, एजाज भाई, पल्लवी वर्मा हैं। शनिवार को आयोजित बैठक में पूर्वांचल संयोजक संजीव सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी गृहकर और मुहल्ला क्लीनिक के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी। इसके अलावा 90 वार्डों में पेयजल, जल भराव, सीवर की समस्या से निजात दिलाने का भी मुद्दा होगा।
अभियान चलाकर हटवाई गई प्रचार सामग्री
वाराणसी। निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला आचार संहिता का पालन करवाने में जुट गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम योगेश्वर राम मिश्र के निर्देश पर शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों सहित सार्वजनिक स्थानों पर लगे विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार संबंधी होर्डिंग, बैनर, पोस्टर सहित प्रचार सामग्री हटवाई गई। रामनगर और गंगापुर में भी क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की देखरेख में प्रचार सामग्री हटाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने विभागीय होर्डिंग, बैनर, पोस्टर सहित विभिन्न स्थानों पर लगाए गये प्रचार सामग्रियों को अभियान चलाकर तत्काल हटवाएं। निरीक्षण के दौरान जिस भी विभाग की प्रचार सामग्री सार्वजनिक स्थानों पर लगी पाई जाएगी तो विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित कर कार्रवाई होगी।

बगावत की आशंका ने बढ़ाई बेचैनी
रामनगर।निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अब टिकट के लिए घमासान तेज हो गया है। भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा में दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। अध्यक्ष पद के लिए इन सभी पार्टियों में आधा दर्जन से अधिक दावेदार टिकट की दौड़ में हैं। दावेदारों की लंबी फेहरिस्त ने पार्टियों के रणनीतिकारों की उलझन बढ़ा दी है। टिकट नहीं मिलने पर बगावत की आशंका को देखते हुए पार्टियों के दिग्गज बेचैन हैं। वहीं, टिकट के दावेदार लखनऊ से दिल्ली तक अपनी गोटी बैठाने में जुट गए हैं।
25 वार्डों वाले रामनगर नगर पालिका परिषद में सबकी नजरें अध्यक्ष पद पर टिकी हैं। गली-मुहल्लों में चुनावी चर्चाओं और कयासबाजियों का सिलसिला तेज होने के साथ ही प्रत्याशियों के चयन के लिए सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस की बैठकें शुरू हो गई हैं। इन सभी दलों में आधा दर्जन से अधिक दावेदार टिकट की दौड़ में हैं। वहीं, सभासद के टिकट के लिए भी लामबंदी जारी है।
सपा, भाजपा और कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर जारी घमासान के बीच अंदरूनी बगावत की आशंका ने रणनीतिकारों को बेचैन कर दिया है। पार्टी से टिकट नहीं मिलने की स्थिति में कई दावेदार दूसरी पार्टियों या फिर बागी के तौर पर निर्दल मैदान में उतर सकते हैं। टिकट के लिए शिव सेना और विश्व हिंदू महासंघ तक जोरआजमाइश जारी है।
वहीं दूसरी ओर वोटरलिस्ट प्रमाणित कराने के लिए लोग चक्कर काट रहे है। दावेदारों का कहना है कि विकास भवन में कहा जा रहा है कि नगर पालिका में होगा और नगर पालिका से विकास भवन भेजा जा रहा है। नगरपालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी अमीता सिंह का कहना है कि यह अधिकार निर्वाचन कार्यालय को है। वहां से पालिका को कोई निर्देश नहीं मिला है।

गंगापुर म्रें समीकरणों पर माथापच्ची
राजातालाब। गंगापुर नगर पंचायत में चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा सहित अन्य पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने मंथन शुरू कर दिया है। जीत की जमीन तैयार करने के लिए रणनीतिक ताना-बाना बुना जा रहा है। कई दौर की बैठकों के बाद भी भाजपा ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जबकि, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष और सभासद पद के लिए प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। ऐसे में अब सबकी नजरें भाजपा पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed