फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   15 devotees from Varanasi stranded on Amarnath Yatra due to rain and snowfall

Varanasi: अमरनाथ यात्रा पर निकले बनारस के 15 बाबा भक्त फंसे, बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 08 Jul 2023 09:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Jul 2023 09:45 PM IST
सार

 लगातार बारिश और बर्फबारी से मार्ग अवरुद्ध होने पर अमरनाथ यात्रा पर गए बनारस के 15 यात्री जम्मू के पंचतरणी में फंस गए हैं। बालटाल और पहलगाम में भी यात्रियों को रोका गया है। कुछ यात्रियों को सेना के कैंप में ठहराया गया है।

विज्ञापन
15 devotees from Varanasi stranded on Amarnath Yatra due to rain and snowfall
अमरनाथ यात्रा - फोटो : Social media

विस्तार

 लगातार बारिश और बर्फबारी से मार्ग अवरुद्ध होने पर अमरनाथ यात्रा पर गए बनारस के 15 यात्री जम्मू के पंचतरणी में फंस गए हैं। बालटाल और पहलगाम में भी यात्रियों को रोका गया है। कुछ यात्रियों को सेना के कैंप में ठहराया गया है। नवापुरा के रणजीत पटेल, मदन, प्यारी, कुसुम, बेबी, पुष्पा, चंदा और हैप्पी पटेल बाबा के दर्शन करने गए थे। उन्हें मार्ग में रोका गया है। वहीं, चितईपुर का भी एक परिवार चंदनबाड़ी में फंसा है। प्रशासन खाने पीने, चिकित्सा व ठहरने की व्यवस्था कर रहा है।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति की ओर से चंदनबाड़ी में लगे शिविर में 500 यात्री ठहरे हैं। समिति के दिलीप सिंह बंटी और विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार दो दिन से हो रही बारिश से यात्रा रोका गया है। शिविर से प्रशासन ने 400 यात्रियों को सेना के कैंप में ठहराया है। बनारस से रोज 150 यात्री वहां पहुंच रहे हैं। यात्रा एक जुलाई से शुरू है, जो 31 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सावन के पहले सोमवार को यादव बंधु निभाएंगे वर्षों पुरानी परंपरा, मात्र 21 लोगों को जलाभिषेक की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन

बायोमेट्रिक जांच में मिली रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी

बनारस के 35 यात्रियों के रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी होने से वह परेशान हैं। वह जम्मू में रुके हैं। रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन कार्ड (आरएफआईडी) बनवाने के दौरान बायोमेट्रिक जांच में गड़बड़ी पकड़ी गई है।

इस बार किसी दूसरे के नाम पर रजिस्ट्रेशन करवाकर कोई दर्शन नहीं कर सकता है। विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि एजेंटों ने गड़बड़ी की है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
वाराणसी से जत्था हुआ रवाना
श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के बैनर तले शनिवार को लक्सा से एक जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ। हर हर महादेव के जयकारे के साथ जत्था कैंट स्टेशन गया, वहां से ट्रेन से रवाना हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed