फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   14152 people got corona vaccine at the centers

केंद्रों पर 14152 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

Sun, 03 Oct 2021 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
14152 people got corona vaccine at the centers
जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर 14152 लोगों को कोरोना के दूसरा डोज का टीका लगाया गया। इसमें 18 से 44 साल के सर्वाधिक 12887 और 45 साल से अधिक उम्र वाले 1265 का टीकाकरण हुआ। सोमवार के टीकाकरण के लिए अब रविवार को कोविन पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। यहीं कारण है कि आए दिन केंद्रों पर लंबी लाइन भी लग रही है। सीएमओ डा. वीबी सिंह ने बताया कि शनिवार को 14152 में महिला अस्पताल कबीरचौरा में महिला स्पेशल बूथ पर 191 महिलाओं और अंतरराष्ट्रीय स्पेशल केंद्र पर तीन लोगों ने टीके की दूसरी डोज लगवाई। उधर स्वास्थ्य विभाग को मिली 4510 सैंपल की रिपोर्ट में शनिवार को भी कोई कोरोना मरीज नहीं मिला। इधर अस्पताल, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर 3821 लोगों का सैंपल लिया गया। अब भी 2090 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में अब कुल 82396 में से 81622 के डिस्चार्ज, 773 की मौत के बाद एक एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed