{"_id":"59b2f5534f1c1be37f8b5417","slug":"141504900435-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने की नारेबाजी
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। बीआरसी केंद्र पर धरहरा गांव का कोटा आवंटन को लेकर शुक्रवार को ग्राम सभा की खुली बैठक बुलाई गई, लेकिन ग्रामीणों को जुटने के बाद भी कोरम पूर्ति का अभाव बताते हुए आवंटन की प्रक्रिया को अग्रिम आदेश तक टाल दिया गया। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने अधिकारियों के मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शीघ्र कोटा आवंटन की प्रक्रिया बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
धरहरा गांव का कोटा पिछले 15 वर्षों से दूसरे गांव में संचालन हो रहा है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोटा आवंटन के लिये ग्राम सभा की खुली बैठक बीआरसी केन्द्र धरहरा पर बुलायी गयी थी। कोटा आवंटन को लेकर कोतवाली पुलिस मय फोर्स के साथ ब्लॉक के कई अधिकारी पहुंचे थे। कोटा आंवटन प्रक्रिया को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी थी। अधिकारियों ने भी ग्रामीणों की उपस्थिति दर्ज करने लगे। इसी बीच गांव के लोगों द्वारा कोटा आवंटन का विरोध करने पर अधिकारियों ने कोरम पूर्ति का अभाव बताते हुए आवंटन प्रक्रिया को अगले आदेश तक टाल दिया। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण भड़क गये। मौके पर मौजूद अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। काफी गहमा गहमी और हो हल्ला के बाद अधिकारी वापस लौट गये। इस बाबत बीडीओ श्रवण कुमार राय ने बताया कि कोरम पूर्ति का अभाव के कारण अग्रिम आदेश तक आवंटन की प्रक्रिया को टाल दिया गया है। इस मौके पर विरोध जताने वाले ग्राम प्रधान सुनील कुमार, मुन्ना चैहान, संतोष कुमार, हरि चैहान, विजेन्द्र यादव, बृजेश पांडेय, चन्द्रशेखर राय, विजयी यादव, विनोद यादव, विनित सिंह आदि रहे।