फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शहीद उद्यान में आज लगेगी ‘योगशाला’, सीखेंगे योग

शहीद उद्यान में आज लगेगी ‘योगशाला’, सीखेंगे योग

Wed, 21 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
शहीद उद्यान में आज लगेगी ‘योगशाला’, सीखेंगे योग
वाराणसी। शहर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। स्कूलों-कॉलेजों से लेकर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं की ओर से अलग-अलग जगहों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में पंतजलि योग समिति और अमर उजाला की ओर से शहीद उद्यान सिगरा में ‘योगशाला’ लगेगी। सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक होने वाले इस आयोजन में योग प्रशिक्षकों की ओर से लोगों को विभिन्न योगक्रियाओं का प्रशिक्षण देकर निरोग जीवन का मंत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

योग शरीर को निरोगी बनाने के साथ ही आत्मविश्वास पैदा करने का सशक्त माध्यम है। बुधवार को योग दिवस मनाने की तैयारी मंगलवार दिन भर चलती रही। पतंजलि योग समिति की ओर से मंगलवार को शहीद उद्यान से योगाभ्यास के बाद जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें भारत विकास परिषद के सदस्यों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान जिला संरक्षक हरिशंकर दूबे, ऊषा दूबे, सुरेंद्र उपाध्याय, केशरी, डॉ. हेमंत कुमार, महामंत्री ऊषा सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुशला जायसवाल ने किया।
विज्ञापन


नर्सिंग छात्रों ने निकाली रैली, बांटा पंफलेट
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को आईएमए अध्यक्ष डॉ. अशोक राय के नेतृत्व में नर्सिंग छात्रों ने लक्ष्मी हॉस्पिटल से जागरूकता रैली निकाली। रोडवेज बस स्टेशन से कैंट रेलवे स्टेशन, इंगलिशिया लाइन, मलदहिया होते हुए वापस हॉस्पिटल पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों में जागरूकता संबंधी पंफलेट भी बांटे गए। कार्यक्रम में डॉ. जेएस राय, डॉ. अमर अनुपम, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. विशाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं को बताया योग से निरोग रहने का टिप्स
अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के बुलानाला परिसर में तीन दिवसीय योग कार्यशाला के दूसरे दिन छात्राओं को योग से निरोग रहने के टिप्स दिए गए। प्रबंधक अनिल जैन, सहायक मंत्री हरीश अग्रवाल की मौजूदगी में प्रशिक्षक बब्बन तिवारी ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम के साथ ही आसन भी कराया। बताया कि प्राणायाम अनुशासित करने की प्रक्त्रिस्या है। विद्यार्थी जीवन में सबसे महत्वपूर्ण विद्याअर्जन है जिसको अध्ययन मनन चिंतन से स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए भस्त्रिका, कपाल भांति, भ्रामरी, वाह्य प्राणायाम, अनुलोम-विलोम आदि का अभ्यास करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। स्वागत डॉ. सुनील मिश्र, संचालन पवन सिंह ने किया।

सिगरा स्टेडियम में मनेगा ‘काशी योग महोत्सव’
वाराणसी। केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्देश पर बुधवार को सिगरा स्टेडियम में ‘काशी योग महोत्सव’ का आयोजन होगा। सुबह 5:30 बजे से सात बजे तक नगर के करीब पांच हजार लोग इसमें शिरकत करेंगे। मेयर राम गोपाल मोहले ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग भाग लेकर इस महोत्सव को सफल बनाने में योगदान करें। साथ ही स्वस्थ शरीर और मन के लिए योग करें।
नगर निगम की ओर से लगभग इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। जोनवार अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। दशाश्वमेध जोन के जोनल अधिकारी अरविंद यादव, भेलूपुर के अतुल यादव, कोतवाली के अवधेश सिंह, वरुणापार के महातम यादव और आदमपुर के सतीश कुमार और कंप्यूटर सेल के संदीप श्रीवास्तव को लगाया गया है। वहां टी शर्ट, पानी, बिस्किट की भी व्यवस्था रहेगी।

डीएम ने लिया योग दिवस की तैयारियों का जायजा
वाराणसी। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने मंगलवार को नगर आयुक्त डॉ. हरिप्रताप शाही एवं एडीएम सिटी जितेंद्र मोहन सिंह के साथ सिगरा स्टेडियम जाकर योग दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। बरसात से मैदान गीला होने पर जरूरत के अनुसार नीचे प्लास्टिक लगाकर उसके ऊपर दरी बिछाने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि बुधवार को अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिगरा स्टेडियम में आयोजित योग शिविर में लगभग 5000 से अधिक लोग योग करेंगे। स्टेडियम में सूचना विभाग की तरफ से दो बड़े एलईडी लगाए जा रहे हैं जिस पर लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम जिसमें प्रधानमंत्री शामिल होंगे, सजीव प्रसारण कराया जाएगा तथा वाराणसी स्टेडियम में आयोजित योग शिविर का लाइव प्रसारण भी लखनऊ में कराया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि शिविर में लोवर और टी शर्ट पहनकर, चटाई लेकर सुबह पांच बजे तक उपस्थित हों।

ग्राम्यांचल में भी बड़े पैमाने पर तैयारी
वाराणसी। योग दिवस पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी विविध आयोजन होंगे। चौबेपुर स्थित एसओएस हरमन माइनर स्कूल में बुधवार को सुबह 7:30 बजे योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वर्वेद महामंदिर प्रांगण में भी सुबह छह बजे से योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसी तरह चोलापुर इंटर कॉलेज, गोला हनुमान मंदिर और मुरली गांव स्थित दुर्गा मंदिर पर होने वाले आयोजन की तैयारियां मंगलवार देर शाम तक चलती रहीं। वहीं, चिरईगांव ब्लॉक मुख्यालय पर विश्व योग दिवस के साथ ही आवास दिवस भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटे जाएंगे। यह जानकारी बीडीओ शशि देवी ने दी।

उधर, राजातालाब तहसील प्रशासन और पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से जगतपुर मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया है। ब्लॉक कर्मी आराजीलाइन ब्लॉक मुख्यालय पर योग करेंगे। पीएम के आदर्श गांव जयापुर के अटल नगर में विहंगम योग स्वर्वेद मंदिर उमरहां की तरफ से शिविर लगाया जाएगा। नरोत्तमपुर, शाहंशाहपुर, भिखारीपुर आदि गांवों में भी लोग योग करेंगे। आराजालीइन ब्लॉक के नरोत्तमपुर में 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के समापन पर मंगलवार को बाइक रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया। रैली में ओमप्रकाश दुबे, सुनील सिंह, प्रदीप आर्य, जिलेदार, ललन दुबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed