Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   14 scholarships will be started in BHU two in name of Pandit Reva Prasad Dwivedi

BHU में शुरू होंगी 14 छात्रवृत्ति: दो पं. रेवा प्रसाद द्विवेदी के नाम, मेरिट के आधार पर किया जाएगा चयन

Fri, 03 Jan 2025 04:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 03 Jan 2025 04:59 PM IST
सार

बीएचयू में शुरू होने वाली 14 छात्रवृत्ति में दो पं. रेवा प्रसाद द्विवेदी के नाम होगी।इन दोनों स्कॉलरशिप का पूरा नाम है- सनातन कवि आचार्य रेवा प्रसाद द्विवेदी संस्कृत विद्या छात्रवृत्ति और आचार्य रेवा प्रसाद द्विवेदी संस्कृत साहित्य छात्रवृत्ति।  

विज्ञापन
14 scholarships will be started in BHU two in name of Pandit Reva Prasad Dwivedi
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

बीएचयू और सेंट्रल हिंदू स्कूल के गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए 14 स्कॉलरशिप की शुरुआत की जाएगी। स्कॉलरशिप के लिए परीक्षा में मिले मार्क्स की मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। कुल चार संकायों और सात विभागों के साथ ही दो स्कूलों में ये स्कॉलरशिप अगले सत्र से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


इन 14 स्कॉलरशिप में काशी के महामहोपाध्याय दिवंगत पंडित रेवा प्रसाद द्विवेदी के नाम पर दो स्कॉलरशिप होगी। संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के साहित्य विभाग में संस्कृत व्याकरण और संस्कृत साहित्य के मेधावी छात्र-छात्राओं को ये स्कॉलरशिप मिलेगी। 
विज्ञापन


इन दोनों स्कॉलरशिप का पूरा नाम है- सनातन कवि आचार्य रेवा प्रसाद द्विवेदी संस्कृत विद्या छात्रवृत्ति और आचार्य रेवा प्रसाद द्विवेदी संस्कृत साहित्य छात्रवृत्ति। पं. रेवा प्रसाद 1960 से पहले बीएचयू के इमेरिटस प्रोफेसर के साथ ही यहां के छात्र भी रहे हैं। इन सभी 14 स्कॉलरशिप का प्रस्ताव एकेडमिक काउंसिल में आ चुका है। अगली बैठक में मुहर लगने के बाद अमल में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

संगीत में मिलेगी बेन्को-64 स्कॉलरशिप

भू-विज्ञान विभाग में नागेंद्र सिंह और लालझारी सिंह स्कॉलरशिप, जूलॉजी में सुरेंद्र सिंह और मोनका देवी स्कॉलरशिप, विज्ञान संस्थान में सीताराम आहुजा देवी स्कॉलरशिप, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में सनातन कवि आचार्य रेवा प्रसाद द्विवेदी संस्कृत विद्या छात्रवृत्ति और आचार्य रेवा प्रसाद द्विवेदी संस्कृत साहित्य छात्रवृत्ति, प्लांट फिजियोलॉजी में सरस्वती एंड राम शिव स्कॉलरशिप और संगीत एवं मंच कला संकाय में बेन्को-64 स्कॉलरशिप दी जाएगी।

इसी तरह मेडिसिन विभाग में गंगा सरन भगवती देवी व खंडेलवाल स्टूडेंट स्कॉलरशिप, ज्योतिष विभाग में पंडित राम व्यास व डॉ. निश्छल छात्रवृत्ति और संस्कृत विभाग में विश्वनाथ और मीरा भट्टाचार्य स्कॉलरशिप दी जाएगी।

सीएचएस में भी दो स्कॉलरशिप : सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में मेधावी छात्रा को बिमला श्रीवास्तव स्कॉलरशिप और सेंट्रल हिंदू बॉयज में मदन मोहन प्रसाद स्कॉलरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed