फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   14 houses burnt in azamgarh two women injured in fire

आजमगढ़ : आग में जले 14 आशियाने, बेघर हुए परिवार, दो महिलाएं झुलसी

Mon, 06 May 2019 06:26 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 06 May 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
14 houses burnt in azamgarh two women injured in fire
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के बाकरकोल राजभर बस्ती में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे आग लगने से 14 लोगों के आशियाने समेत लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के चक्कर में दो महिलाएं गंभीर रुप से झुलस गई। 
विज्ञापन


पीड़ितों में वीरबल राजभर, हरिश्चंद, कमलेश, रामदरस, मन्नू देवी, सभाजीत, महेश, गंगादीन, अरविंद, बबलू, रामकेश, सुभाष, सुक्खू, लालजीत आदि का नाम शामिल है। यह लोग अहरौला थाना क्षेत्र के बाकरकोल राजभर बस्ती के रहने वाले हैं। पीड़ितों के मुताबिक दोपहर करीब ढाई बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते कि आग तेज हवा के चलते भयानक रुप ले ली।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। दोपहर होने की वजह से ज्यादातर लोग घरों में सोए हुए थे। आग की चपेट में आकर शोभा देवी (50) पत्नी वीरबल, सुनीता (40) पत्नी रामदरस झुलस गई। जबकि आग में घिर जाने से वीरबल की बेटी मीना राजभर (20) एक बालक के साथ छत पर फंस गई। वह अपनी और बच्चे की जान बचाने के लिए बालक को लेकर छत से नीचे कूद गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान चोट लगने से घायल हो गई। इन तीनों का सीएचसी अहरौला में इलाज चल रहा। सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में गांव के लोग किसी तरह से आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई जाती कि इन 14 लोगों के कच्चे-पक्के और मड़ई सहित भीतर रखे गए तमाम घरेलू सामान, रुपये, गहने, राशन, कपड़ा, बाइक, ट्रैक्टर आदि जलकर नष्ट हो गया।

गांव वालों के मुताबिक इस घटना में करीब लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद यह परिवार भूखमरी का शिकार है और खुले में रात गुजारने को मजबूर हो गया है। जबकि युवती बालक के साथ छत से कूदकर अपनी जान बचाई।

इस दौरान चोट लगने से वह घायल हो गई। झुलसी महिलाएं और युवती को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना देने के बाद भी किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के न पहुंचने पर लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed