फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ओवररेटिंग में टोल प्लाजा संचालक पर 16 लाख रुपये जुर्माना

ओवररेटिंग में टोल प्लाजा संचालक पर 16 लाख रुपये जुर्माना

Sun, 19 May 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
ओवररेटिंग में टोल प्लाजा संचालक पर 16 लाख रुपये जुर्माना
वाराणसी/गोपीगंज(भदोही)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) ने लालानगर टोल प्लाजा संचालक पर ओवर रेटिंग में 15 लाख 82 हजार 82 हजार जुर्माना लगाया है। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से तय टोल से अधिक की वसूली करने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

अरबों खर्च करने के बाद बनने वाले हाईवे की भरपाई के लिए टोल टैक्स वसूला जाता है। जिले में हाईवे पर लालानगर के पास स्थित टोल प्लाजा है। प्रत्येक मार्च में संचालक बदलते हैं लेकिन वाहन चालकों से वसूली की प्रक्रिया पहले के जैसी बनी रहती है। मार्च में अधिकृत जय सिंह एंड कंपनी हरियाणा ने निर्धारित रेट से अधिक की वसूली शुरू की। प्राधिकरण के स्थानीय अधिकारियों के मिलीभगत से वसूली का खेल शुरू हुआ तो रुकने का नाम नहीं लिया। टोल प्लाजा पर जिसको लेकर आए दिन वाहन चालकों और टोल प्लाजा के कर्मियों के बीच तू-तू-मैं-मैं होती। पुलिस एवं अफसरों के बीच तालमेल बिठाकर काम चलता रहा। इस संबंध में मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. विनोद शुक्ला ने भी कमिश्नर से शिकायत की थी। शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामला तब बिगड़ गया जब किसी ने इसकी शिकायत सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के आला अधिकारियों से कर दी। प्राधिकरण ने विभाग के अवर अभियंता पंकज मिश्र को जांच करने की जिम्मेदारी दी। जांच में अवैध वसूली सामने आई। रिपोर्ट भेजने के बाद एनएचआई के जनरल मैनेजर अश्विनी कुमार राय ने 15 लाख 82 हजार पांच सौ रुपये की पेनाल्टी नोटिस जय सिंह एंड कंपनी हरियाणा को थमा दिया, हालांकि संचालक ने इससे अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed