{"_id":"5ade2e994f1c1b3b0b8b62f4","slug":"131524510361-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे गुल रही भदोही की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे गुल रही भदोही की बिजली
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। तार और खंभे जर्जर होने के कारण जिले की बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने लगी है। सोमवार को फत्तूपुर विद्युत ट्रांसमिशन केंद्र से सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र आ रहा केबल बर्स्ट हो जाने से सुबह भदोही नगर की बिजली गुल हो गई। इससे तकरीबन 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई। मरम्मत कार्य होने के करीब सात घंटे बाद 4.30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। सालिमपुर में केबल बर्स्ट होने की तीन सप्ताह में यह तीसरी घटना है।
फत्तूपुर ट्रांसमिशन उपकेंद्र से बिजली सिविल लाइन उपकेंद्र लाकर आपूर्ति की जाती है। फत्तूपुर से सिविल लाइन आ रहा केबल इतना जर्जर हो चुका है कि आए
दिन ऐसी समस्या आ रही है। सोमवार को सुबह रोस्टर की कटौती के दौरान सालिमपुर में केबल बर्स्ट हो गया। इससे टाउन फ़ीडर और कारपेट सिटी फ़ीडर से जुडुे इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से शहरवासी परेशान हो गए। बाजार सलाबत खां, घमहांपुर, दरोपुर, काशीपुर, पीरखांपुर, काजीपुर, निजामपुर, बंधवा, मर्यादपट्टी आदि मोहल्लों में लोग दिन भर पसीना बहाते रहे। इन इलाकों में सुबह जलापूर्ति भी बाधित हो गई। सभासद दानिश सिद्दीकी ने कहा कि गर्मी में विभाग की लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। टाउन एसडीओ गोविंद प्रसाद ने बताया कि पूरा केबल बदला गया है। अब ऐसी समस्या नहीं आएगी।