{"_id":"597265ec4f1c1b73778b47e0","slug":"131500669420-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल योजनाओं में देरी पर बिफरे महापौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल योजनाओं में देरी पर बिफरे महापौर
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पेयजल योजनाओं में देरी पर महापौर रामगोपाल मोहले ने जलकल और जल निगम के अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई है। शुक्रवार को पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए महापौर ने जिम्मेदार अधिकारियों से दो टूक कहा कि किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। 29 जुलाई तक सभी ओवरहेड टैंकों से जलापूर्ति शुरू करा दी जाए।
दूषित पेयजल की शिकायतों का समाधान न होने पर भी महापौर नाराज हुए। अधिकारियोें से कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान न कराने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। अधिकारियों को हिदायत दी कि 24 जुलाई को फिर समीक्षा बैठक होगी। अधिकारी पूरी रिपोर्ट के साथ आएं। ओवरहेड टैंकों के अलावा दूषित पेयजल, जलभराव और सीवर से जुड़ी जनशिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई, इसका ब्योरा प्रस्तुत किया जाए। ठीक से सीवर सफाई न कराने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड किया जाए। एसटीपी और सीवेज कार्यों मेें तेजी लाने की हिदायत दी। बताया कि वह 28 जुलाई को गोइठहां और ट्रांस वरुणा में सीवेज कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
नवनिर्मित टॉयलेट का किया उद्घाटन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जायका की ओर से नदेसर में बनाए गए टॉयलेट का शुक्रवार को महापौर रामगोपाल मोहले ने फीता काटकर उद्घाटन किया। यह जायका की ओर से बनाया गया 10 वां टॉयलेट है, जिसका संचालन शुरू हुआ है। यहां बच्चों, महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रबंध हैं। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, मुख्य अभियंता कैलास सिंह, पार्षद अनिल शर्मा, अशोक मौर्या, ओमप्रकाश चौरसिया, संजय शाह मुन्ना आदि इस दौरान मौजूद थे।