{"_id":"649c25c0bed4f5d5200022fd","slug":"130-electric-buses-will-join-the-roadways-fleet-varanasi-news-c-20-vns1013-271536-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शहर में जल्द ही दौड़ेंगी 130 नई इलेक्टि्रक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शहर में जल्द ही दौड़ेंगी 130 नई इलेक्टि्रक बसें
विज्ञापन
शहर में जल्द ही दौड़ेंगी 130 नई इलेक्टि्रक बसें
- परिवहन निगम ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा, दो महीने में आएंगी बसें
- इलेक्टि्रक बसों के लिए बनेगा डिपो, नगर निगम से मांगी गई जमीन
- ग्रामीण क्षेत्रों से शहर को जोड़ने की योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही 130 नई इलेक्टि्रक बसें शामिल होंगी। इसके जरिये ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जोड़ा जाएगा। आवागमन की सुविधा आसान बनाई जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के मुताबिक, दो महीने के अंदर ही बसें मिल जाएंगी।
वाराणसी में अभी 50 इलेक्टि्रक बसें चल रही हैं। ज्यादातर बसें फुल रहती हैं। इसे देखते हुए ही परिवहन निगम ने 130 नई बसों को मंगवाने का फैसला किया है। इसका प्रस्ताव भी बनाकर शासन को भेजा है। क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक, हर इलेक्टि्रक बस में 28 सीटें रहेंगी। इसका मतलब है कि हर रूट पर एक साथ 3640 लोग यात्रा कर सकेंगे। शहर में जल्द ही नई व पुरानी बसों की संख्या 180 हो जाएगी। इसीलिए नए इलेक्टि्रक बस अड्डे की जरूरत महसूस की जा रही है। नगर निगम से जमीन भी मांगी गई है।
क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक, इलेक्टि्रक बसों का किराया नहीं बढ़ेगा। जो किराया अभी है, वही आगे लागू रहेगा। रूट की संख्या जरूर बढ़ेगी। इसका निर्धारण किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक बसें कस्बों व प्रमुख बाजारों तक चलाई जाएंगी। यात्रियों के दबाव व उनकी मांग को भी ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेकर लौटे क्षेत्रीय प्रबंधक
क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के बाद बुधवार को वाराणसी आए हैं। उनका कहना है कि बसों के संचालन व भीड़ प्रबंधन की बारीकियां बताई गई हैं। इसका फायदा इलेक्टि्रक बसों के संचालन में मिलेगा।
सोनभद्र से लखनऊ के लिए चलेंगी पांच बसें
सोनभद्र से लखनऊ के बीच पांच नई साधारण बसें चलाई जाएंगी। लखनऊ से पांच बसें वाराणसी पहुंच गईं हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि पांच नई बसों का संचालन सोनभद्र से वाराणसी होते हुए लखनऊ तक किया जाएगा।