{"_id":"5cafa1afbdec22068c42aa8e","slug":"121555014063-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यापीठ में चला तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यापीठ में चला तलाशी अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गुरुवार को दिन भर तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि भारी पुलिस बल को देखकर अराजक तत्व पहले से ही गायब हो गए थे। बीती रात नरेंद्रदेव छात्रावास के छात्रों द्वारा मेस में खाने को लेकर हंगामा किया गया था। वहीं चेतगंज थाने पर भी छात्रों ने हंगामा किया था। इसी के मद्देनजर गुुरुवार को दिन भर विश्वविद्यालय परिसर में जांच अभियान चलाया गया।
चीफ प्राक्टर प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी और सीओ अंकिता सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने हास्टलों और परिसर में जांच की। छात्रों के पहचान पत्रों के साथ ही संदिग्धों से भी पूछताछ की गई। वहीं दूसरी तरफ महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के नरेंद्र देव हास्टल में संचालित होने वाले मेस में गड़बड़ भोजन की शिकायत को विश्वविद्यालय प्रशासन ने संज्ञान में लिया है। गुरुवार को मेस संचालक को भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने की चेतावनी दी गई है। बता दें कि बुधवार की देर रात मेस में खराब भोजन की शिकायत को लेकर छात्राें ने हंगामा किया था। छात्रों ने कुलपति आवास पर घेराव भी किया। चीफ प्राक्टर ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को शांत कराया और उनके लिए दूसरे मेस से भोजन की व्यवस्था कराई।