फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब 500 रुपये में कर सकेंगे बाबा के वीआईपी दर्शन

अब 500 रुपये में कर सकेंगे बाबा के वीआईपी दर्शन

Sun, 17 Jun 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
अब 500 रुपये में कर सकेंगे बाबा के वीआईपी दर्शन
वाराणसी। देश के प्रमुख मंदिरों की तर्ज पर अब श्री काशी विश्वनाथ के वीआईपी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 500 रुपये देने हाेंगे। सावन मेले से पहले इस नई व्यवस्था पर मुहर लग जाएगी। वीआईपी टिकट के लिए मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर ही हेल्प डेस्क और टिकट काउंटर बनाया जाएगा। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने शुल्क की व्यवस्था शुरू किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसर के सुंदरीकरण के लिए कई और कदम उठाने जा रहा है। छत्ता द्वार, ढुुंढिराज गणेश और सरस्वती फाटक प्रवेश द्वार के सुंदरीकरण का काम जल्द से जल्द पूरा कराने की तैयारी है। इसके बाद सरस्वती फाटक और ज्ञानवापी परिक्षेत्र में फव्वारा और भगवान शिव की गंगधार स्वरूप की प्रतिमा लगाई जाएगी।
विज्ञापन

तिरुपति बालाजी मंदिर, शिरडी साईं बाबा, मां वैष्णो देवी, महाकालेश्वर महादेव, ओंकारेश्वर महादेव, त्र्यंबकेश्वर महादेव और सलासार वाले हनुमान जी के मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए शुल्क लिए जाने की व्यवस्था पहले से ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed