{"_id":"5c0acdd9bdec22419f5c2844","slug":"11544211929-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी सम्मेलन में दिखे काशी थीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी सम्मेलन में दिखे काशी थीम
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में खानपान से लेकर कला और साहित्य तक काशी की थीम दिखनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिया। उन्होंने काशी आतिथ्य के तहत कम पंजीकरण पर नाराजगी जताई और इसकी संख्या बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान को कहा। सम्मेलन के दौरान सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की तैनात रहेगी। मुख्यमंत्री ने शहर के जाम पर काम नहीं होने पर चिंता जताई और निर्देश दिया कि सड़कों से जाम हटना चाहिए। इसके लिए कार्ययोजना बने और उस पर प्रभावी अमल कराया जाए।
21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को काशी आतिथ्य के तहत ठहराने में आवासों के कम पंजीकरण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। इसकी संख्या एक हजार से ज्यादा होनी चाहिए, जबकि अब तक महज 800 आवासों का सत्यापन कराया गया है। सम्मेलन के दौरान खानपान, कार्यक्रम, भ्रमण के दौरान काशी की थीम हर जगह दिखनी चाहिए। इसके अलावा शहर में विकास कार्य, टेंट सिटी, हस्तकला संकुल में कराए जाने वाले कामों की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने पर्यटन स्थलों पर भी व्यवस्था पुख्ता करने को कहा और सम्मेलन में प्रवासियों को मुख्य स्थलों के भ्रमण की व्यवस्था का निर्देश दिया। बैठक में हिस्सा लेने गए मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने तैयारियों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया है। काशी आतिथ्य के तहत मेहमाननवाजी के लिए लोगों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।