{"_id":"5bfaf91fbdec224146724065","slug":"11543174431-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी सम्मेलन के ब्लू प्रिंट को विदेश मंत्रालय की सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी सम्मेलन के ब्लू प्रिंट को विदेश मंत्रालय की सहमति
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के ब्लू प्रिंट को रविवार को विदेश मंत्रालय की टीम ने सहमति दी। पांच सदस्यीय टीम ने आयोजन स्थल के साथ ही शहर का भी भ्रमण किया। इसमें मुख्य रास्तों के साथ पार्किंग आदि के लिए जमीनों का भी चयन किया गया। इसके अलावा आयोजन की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त सभागार में बैठक भी की गई।
विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुशील कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम वाराणसी पहुंची। सुबह टीम ने वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार के साथ प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आयोजन स्थल ऐढ़ें और बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल का निरीक्षण किया। यहां टेंट सिटी, काफ्रेंस हाल सहित अन्य आयोजन स्थलों की डिजाइन तय की गई। इसके अलावा टीम ने शहर का भ्रमण कर प्रवासियों के आवागमन के लिए मुख्य रास्तों का चयन किया। इसमें सम्मेलन के लिए जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिया गया। देर शाम मंडलायुक्त सभागार में बैठक के बाद दिन में तैयार किए गए ब्लू प्रिंट पर सहमति जताई गई। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि विदेश मंत्रालय की ओर से कुछ आपत्तियां थीं। मौके पर निरीक्षण के दौरान उन्हें दूर करा लिया गया। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि विदेश मंत्रालय की टीम सोमवार को भी शहर में रहेगी। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण निर्णय होंगे।