फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एक छत के नीचे 1500 को मिला न्याय

एक छत के नीचे 1500 को मिला न्याय

Sun, 09 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
एक छत के नीचे 1500 को मिला न्याय
ज्ञानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें मोटर दुर्घटना, आपराधिक, बैंक समेत अन्य विभागों के 1232 मामलों का निस्तारण किया गया। बैंकों के प्री लिटिगेशन के मामलों में एक करोड़ 72 लाख 27 हजार समझौता राशि तय हुई। लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज नसीर अहमद द्वितीय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत से न्यायालय का बोझ कम होता है। सभी को चाहिए आपसी समझौतों से मामलों का अधिकाधिक निस्तारण करें। निस्तारित मामलों में जिलाजज ने मोटर दुर्घटना के पांच मामलों में 16 लाख 30 हजार प्रतिकर और पांच वाद निस्तारित किया। प्रधान न्यायाधीश प्रभाकर राव ने वैवाहिता के छह मामले, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय अशोक कुमार दूबे ने आपराधिक का एक, सीजेएम रामकरन यादव ने आपराधिक के 92, सिविल जज सीनियर डिवीजन रघुबर सिंह ने व्यवहारिक का एक, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमोहन मिश्रा ने आपराधिक के 60, जेएम प्रथम पवन कुमार सिंह ने आपराधिक के 70, अपर सिविल जज अभिनव यादव ने दीवानी का एक मामला निस्तारित किया। इसी तरह अपर सिविल जज प्रभाष त्रिपाठी ने सिविल के दो, अपर सिविल जज तृतीय आलोक कुमार यादव ने सिविल का एक वाद निस्तारित किया। एसडीएम भदोही ने आपराधिक के 128, एसडीएम ज्ञानपुर ने आपराधिक के 247, और एसडीएम औराई ने 85 मामलों का निस्तारण किया। तहसीलदार ज्ञानपुर ने राजस्व के 19, औराई ने 14 और भदोही ने 80 मामलों का निस्तारण किया। निस्तारित वादों से 1500 लोग लाभान्वित हुए। इस दौरान बैंकों के एनपीए से लोन रिकवरी के मामलों में प्री लिटिगेशन से एक करोड़ 72 लाख समझौता राशि तय की गई। लोक अदालत में बीएसएनएल के 10 मामलों का निस्तारण का 29 हजार 730 रुपये समझौता राशि तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed