फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राशन, आवास के लिए किया प्रदर्शन

राशन, आवास के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 24 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
राशन, आवास के लिए किया प्रदर्शन
ज्ञानपुर। भदोही नगर के रजपुरा मोहल्ले की महिलाओं ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दलित बस्ती उपेक्षा की शिकार है। डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले में कोटेदार राशन का वितरण कई महीने से नहीं कर रहा है। इससे कई घरों में कभी-कभी चूल्हा नहीं जल पाता। शौचालय और आवास भी गिने-चुने लोगों को आवंटित किया गया है। सरकार की ज्यादातर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। चेयरमैन और सभासद से इसकी शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई। महिलाओं ने डीएम से गुहार लगाई कि राशन वितरण व्यवस्था ठीक कराने के साथ ही उन्हें शौचालय और आवास दिलाया जाए। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में चांदतारा देवी, यशोदा, सुनीता, पिंकी, सीमा, माधुरी, सितारा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed