{"_id":"5ade2e9b4f1c1b360b8b6329","slug":"11524510363-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट की चिंगारी ने मचाई तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट की चिंगारी ने मचाई तबाही
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भुड़की गांव में सोमवार को एचटी लाइन के तार में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने कोहराम मचा दिया। खलिहान में गेहूं लदा ट्रैक्टर आग का गोला बन गया। खलिहान में रखी 700 बोझ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से एक मोपड भी जल गई और आम के चार पेड़ झुलस गए। आग की लपटें देख कर ग्रामीणों के होश उड़ गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के भुड़की गांव की पटखान बस्ती में हरिहर पाठक ने दस बीघा गेहूं बोया था। फसल की कटाई होने के बाद मड़ाई के लिए सोमवार को गेहूं के बोझ ढोए जा रहे थे। करीब सात सौ बोझ फसल खलिहान में रखी जा चुुकी थी। दोपहर में गेहूं के बोझ लाद कर ट्रैक्टर खलिहान के करीब पहुंचा ही था कि अचानक 11 हजार वोल्ट लाइन के तार में शार्ट सर्किट होने से चिंगारियां निकलने लगीं। इससे ट्रैक्टर पर लदे गेहूं के बोझ में आग लग गई। ट्रॉली में लदी फसल में आग देख चालक ने कूदकर जान बचाई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग खलिहान में फैल गई और वहां रखे गेहूं के बोझ धू-धू कर जलने लगे। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख गांव और आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। आग इतनी विकराल थी कि कोई बुझाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा था। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। आग से आम के चार पेड़ भी झुलस गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि दस बीघे की फसल काट कर खलिहान में रखी गई थी। बाकी की ढुलाई की जा रही थी। भुक्तभोगी के मुताबिक आग से तकरीबन सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है।