फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कर्मचारी छुट्टी पर, तीन दिन से काम ठप

कर्मचारी छुट्टी पर, तीन दिन से काम ठप

Fri, 23 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी छुट्टी पर, तीन दिन से काम ठप
लालानगर। उप डाकघर गोपीगंज में कर्मचारियों की कमी से तीसरे दिन भी खाताधारकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इसको लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है। तीन डाक सहायकों वाले इस डाकघर में पिछले छह माह से मात्र एक डाक सहायक के भरोसे काम चलाया जा रहा है। डाकघर में कार्यरत डाक सहायक के अवकाश पर चले जाने से काम काज पूरी तरह बाधित हो जाता है। करीब 20 लाख रुपये प्रतिदिन लेन देन वाले डाकघर में बड़ी संख्या में खाताधारकों के साथ-साथ राष्ट्रीय बचत पत्र, किसान विकास पत्र, सुकन्या समेत अन्य योजनाओं का लेन देन प्रभावित हो जाता है। सोमवार से एक सप्ताह के लिए मौजूदा डाक सहायक के अवकाश पर चले जाने से तीसरे दिन भी काम पूरी तरह बंद रहा। एक सप्ताह का अवकाश देने के बावजूद कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही की गई है। इसके चलते जमा और धन निकासी के साथ अन्य किसी काम के लिए पहुंचने वाले मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। सब कुछ जानते हुए भी डाक विभाग के आलाधिकारी मौनी बाबा बने हुए हैं। डाकपाल राम अवतार ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था की गई। शीघ्र काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed