फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महिला केसरी के सेमीफाइनल में पूजा, भावना, ज्योत्सना और फ्रीडम

महिला केसरी के सेमीफाइनल में पूजा, भावना, ज्योत्सना और फ्रीडम

Thu, 30 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
महिला केसरी के सेमीफाइनल में पूजा, भावना, ज्योत्सना और फ्रीडम
वाराणसी। बनारस केसरी कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन केसरी और कुमार वर्ग में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। बुधवार को अस्सी घाट पर हुए मुकाबलों में महिला केसरी के सेमीफाइनल में सिगरा स्टेडियम की पूजा, भावना और स्वामीनाथ अखाड़े की ज्योत्सना मिश्रा ओर फ्रीडम यादव के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने बताया कि महिला केसरी के क्वार्टर फाइनल में पहला मुकाबला सिगरा स्टेडियम की पूजा और तान्या गुप्ता, दूसरा मुकाबला सिगरा की भावना और स्वामीनाथ की अपेक्षा, तीसरा मुकाबला स्वामीनाथ की ज्योत्सना बनाम सिगरा की आस्था और चौथा मुकाबला स्वामीनाथ की फ्रीडम यादव बनाम नंदिनी के बीच हुआ। वहीं 46 किलोग्र्राम भार वर्ग में पहला सेमी फाइनल चिलबिला की प्रिया यादव और दूसरा सेमी फाइनल रजवारी की अंशु यादव और स्वामीनाथ अखाड़े की खुशी यादव के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

बनारस केसरी के पहले क्वार्टर फाइनल में गउडी के दयानंद यादव और मूंगवार के चंदन कुमार, दूसरे क्वार्टर फाइनल में सिगरा स्टेडियम के रामाश्रय यादव और स्वामीनाथ के धर्मेंद्र यादव, तीसरे क्वार्टर फाइनल में गया सेठ के केसर और स्वामीनाथ के मुकेश यादव और चौथे क्वार्टर फाइनल में स्वामीनाथ अखाड़े के धर्मेंद्र यादव और अजगरा के धर्मेंद्र के बीच मुकाबला हुआ। पहले सेमी फाइनल में गऊडीह के दयानंद और सिगरा स्टेडियम के रामाश्रय यादव, दूसरे सेमी फाइनल में स्वामीनाथ अखाड़े के मुकेश यादव और धर्मेंद्र यादव के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस कुमार का पहला क्वार्टर फाइनल बजरंगनगर अखाड़े के आशीष यादव बनाम चिलबिला अखाड़े के रणवीर, दूसरा क्वार्टर फाइनल कपिशा अखाड़े के कुलदीप यादव बनाम प्रवीण कुमार, तीसरा क्वार्टर फाइनल गया सेठ के विष्णु यादव बनाम स्वामीनाथ अखाड़े के अजय और चौथ क्वार्टर फाइनल गया सेठ के विकास यादव बनाम गया सेठ के सुनील के बीच खेला गया। सेमी फाइनल में चिलबिला के रणवीर यादव बनाम कपिसा के कुलदीप यादव और दूसरे सेमीफाइनल में स्वामीनाथ अखाड़े के अजय यादव बनाम गया सेठ के विकास यादव बीच मुकाबला होगा।

निर्णायकों की भूमिका में कन्हैया पहलवान, रविंद्र मिश्रा, के के पहलवान, सुरेंद्र पटेल, राजेश कुमार, वेद प्रकाश, सुरेंद्र यादव, विनोद यादव, उदय प्रताप आदि रहे। इस मौके पर ए एम यादव, मनोहर पहलवान, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान मेवा पहलवान, प्रेम कुमार मिश्रा, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ सचिव अर्जुन प्रसाद यादव, अशोक पहलवान आदि लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्रेम शंकर तिवारी और रामसेवक मास्टर साहब ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed