फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   खराब प्रगति पर जताई नाराजगी

खराब प्रगति पर जताई नाराजगी

Thu, 08 Jun 2017 11:35 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खराब प्रगति पर जताई नाराजगी
गाजीपुर। मासिक स्टाफ बैठक राइफल क्लब के सभागार में गुरुवार को हुई। बैठक के दौरान समाधान दिवस में आईं शिकायतों के निस्तारण में जखनिया तहसील अव्वल रहा। अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी संजय खत्री ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा और 122बी के प्रकरणों के निस्तारण की जानकारी की। सैदपुर में 122बी के निस्तारण की प्रगति खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद में ज्यादातर निस्तारण समझौते के आधार पर किए जाएं, लेकिन न्यायिक प्रक्रिया का प्रतिपालन अवश्य किया जाए। समझौते से निस्तारण किए जाने वाले प्रकरणों में दोनों पार्टियों का हस्ताक्षर अवश्य कराया जाए। कोर्ट केस के निस्तारण में जमानिया, सदर, मुहम्मदाबाद की स्थिति ठीक नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। व्यापार कर में पिछले वर्ष की अपेक्षा प्रगति पर विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। मोटर देय में प्रगति धीमी पाई गई। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह कम से कम पांच बैनामों की पड़ताल करेंगे। नगर पालिका-नगर पंचायत के बड़े बकाएदारों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सप्ताह में शनिवार एवं रविवार को अभियान चलाकर तालाबों पर अतिक्रमण की जांच कर मुक्त कराने की कार्रवाई करें। विरासत के मामले को लेखपाल गंभीरता से लें अन्यथा शिकायत पर उनके विरूद्ध कार्रवाई की
विज्ञापन

जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत को बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि सदर क्षेत्र में कम से कम पांच अमीन लगाकर वसूली में तेजी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed