फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू अस्पताल में एक साल में 16.50 लाख मरीजों का इलाज

बीएचयू अस्पताल में एक साल में 16.50 लाख मरीजों का इलाज

Sun, 31 Mar 2019 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में एक साल में 16.50 लाख मरीजों का इलाज
वाराणसी। बीएचयू में चिकित्सा विज्ञान संस्थान का 59वां वार्षिक दिवस समारोह शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। इस दौरान जहां संस्थान की उपलब्धियां गिनाई गई वहीं विकास के लिए जरूरी कदम उठाए जाने का भी संकल्प लिया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय ने मेधावी छात्रों के साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों, कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता भवन में आयोजित समारोह में संस्थान के वार्षिक प्रतिवेदन का विमोचन हुआ। इसके बाद प्रो. अशोक कुमार ने वार्षिक प्रतिवेदन में संस्थान के संकाय आधुनिक चिकित्सा,दन्त चिकित्सा विज्ञान, आयुर्वेद एवं नर्सिंग महाविद्यालय द्वारा की गई उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि इस समय संस्थान की रैकिंग 6वीं है एवं इस समय 1585 बेड अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। बताया कि पिछले साल 16.5 लाख मरीज ओपीडी में देखे गए जिनमें 24 लाख जाँचें एवं 53 हजार भर्ती और 31 हजार आपरेशन किये गये। ट्रामा सेन्टर में भी 1.7लाख ओपीडी रही एवं 8545 आपरेशन किये गये। मुख्य अतिथि ने चिकित्सकों के सामाजिक योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए सेवा भाव से कार्य करते रहने का आह्वान किया। पद्मश्री प्रो. निखिल टंडन ने कहा कि संस्थान के विकास के लिए शैक्षिक के साथ ही मरीजों, शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है। कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने सभी को बधाई दी। इस दौरान कुलगुरू प्रो. वीके शुक्ला, निदेशक प्रो. एके अस्थाना, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एसके माथुर, प्रो. नीलम मित्तल, प्रो.टीपी चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। उधर शाम सात बजे से शुरू होकर करीब एक घंटे तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed