फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मुमुक्षु भवन, जूना अखाड़ा, निर्मल मठ के मामले का निस्तारण करेंगे सीएम

मुमुक्षु भवन, जूना अखाड़ा, निर्मल मठ के मामले का निस्तारण करेंगे सीएम

Wed, 13 Feb 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
मुमुक्षु भवन, जूना अखाड़ा, निर्मल मठ के मामले का निस्तारण करेंगे सीएम
वाराणसी। विश्वनाथ कॉरिडोर क्षेत्र में आने वाले तीन प्रमुख भवनों मुमुक्षु भवन, जूना अखाड़ा और निर्मल मठ के मामले का निस्तारण स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। आठ फरवरी को काशी आए मुख्यमंत्री ने इन भवनों का संज्ञान लेते हुए मामले में खुद पहल करने की बात कही। अब अधिकारी इन तीनों भवनों को छोड़कर अन्य भवनों को खरीदने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल विश्वनाथ कॉरिडोर में निजी संपत्तियों की खरीदारी अब अंतिम चरण में है। 50 ऐसे भवन थे जिनकी सूची तैयार कर शासन को अधिग्रहण करने के लिए भेजा गया है। इसमें मुमुक्षु भवन, जूना अखाड़ा और निर्मल मठ भी शामिल हैं। धार्मिकता से जुड़े होने के चलते इन भवनों पर प्रशासन अधिक दबाव नहीं बना पा रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री आठ फरवरी को काशी पहुंचे। रात्रि में जब कॉरिडोर पहुंचे तब उन्होंने अधिकारियों से बीच में खड़े तीन भवनों के बारे में जानकारी ली। तब उन्हें बताया गया कि मुमुक्षु भवन में रहने वाले लोग भवन के बदले भवन की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जैसे ही भवन मिलेगा हम लोग यहां से चले जाएंगे। वहीं जूना अखाड़ा और निर्मल अखाड़े को लेकर उन्होंने संतों से वार्ता करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने स्तर से मुमुक्षु भवन की व्यवस्था करेंगे। जूना अखाड़ा और निर्मल मठ को लेकर हम प्रयागराज में संतों से वार्ता कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed