फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गंजारी में पट्टा निरस्त कर सरकारी जमीन की कराएं चहारदीवारी

गंजारी में पट्टा निरस्त कर सरकारी जमीन की कराएं चहारदीवारी

Wed, 07 Nov 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
गंजारी में पट्टा निरस्त कर सरकारी जमीन की कराएं चहारदीवारी
वाराणसी। संपूर्ण समाधान दिवस पर सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने गंजारी के लेखपाल को निर्देश दिया कि गंजारी मे .178 हेक्टेयर भूमि का पट्टा निरस्त करते हुए सरकारी भूमि के चारों तरफ बाउंड्री बनवाएं। ग्राम बिलौड़ी निवासी युसुफ पुत्र हफीजुल्ला द्वारा सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल लगा कर कब्जा करने की शिकायत पर जल निगम के अधिशासी अभियंता को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। मिर्जामुराद के चक्रपानपुर के शंभू की जमीन कब्जे की शिकायत पर लेखपाल को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजातालाब तहसील पर 137, सदर पर 108 एवं पिंडरा पर 67 सहित कुल 312 शिकायती प्राप्त हुए। राजातालाब तहसील पर 26 एवं सदर तहसील पर 14 सहित कुल 40 शिकायतें प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने राजातालाब पर सुनवाई करते हुए कहा कि शिकायती पत्रों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। राजस्व एवं पुलिस विभाग से कहा कि केवल खानापूर्ति की जा रही है यह स्थिति ठीक नहीं है। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर क्वालिटी कंट्रोल आफ इंडिया के बेजोन मिश्रा ने आयुष्मान भारत योजना की जानकारी दी। इस मौके पर एसएसपी आनंद कुलकर्णी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मुनींद्र नाथ उपाध्याय मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीवी सिंह सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed