{"_id":"5b4a45fd4f1c1b3b5a8b4b80","slug":"111531594237-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती बंद न हुई तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती बंद न हुई तो करेंगे आंदोलन
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। अंधाधुंध बिजली कटौती से जिले की जनता आजिज आ चुकी है। शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग कार्यालय पहुंच कर एसडीओ को पत्रक सौंपा और बिजली कटौती बंद करने की मांग की। कहा कि यदि रात में होने वाली कटौती बंद न की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विधान सभा अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे। वहां एक्सईएन के न मिलने पर एसडीओ गोविंद प्रसाद पत्रक दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने का दम भरती है लेकिन यह केवल बयानबाजी तक सीमित है। मुख्यमंत्री के आदेश भी हवाहवाई साबित होते हैं। कहा कि गांव हो या शहर, रात में बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन भर कड़ी मेहनत करने के बाद लोग रात में चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शाम को छह बजे से सुबह छह बजे तक आपूर्ति सुनिश्चित न की गई तो धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा। पत्रक देने वालों में विक्की यादव, राशिद बेग मिंटू, राजकुमार यादव, मनोज यादव, रजनीश यादव, सूरज यादव, बंसत यादव, सैफ सिद्दीकी, वारिस अंसारी आदि थे।