{"_id":"59f4e6974f1c1b79548b9b5f","slug":"111509222039-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयमुक्त माहौल में चुनाव के लिए पुलिस करे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयमुक्त माहौल में चुनाव के लिए पुलिस करे कार्रवाई
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव भयमुक्त माहौल में हों, इसके लिए पुलिस अराजकतत्वों पर कार्रवाई करे। अपर पुलिस महानिदेशक बी. महापात्रा ने यह निर्देश जोन के दसों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को दिया है। कहा है कि सोशल मीडिया पर नजर रखें और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करें।
एडीजी जोन ने शनिवार को बताया कि पुलिस को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है। जिला स्तर पर मौजूद फोर्स की देखरेख में ही चुनाव कराए जाएंगे। जहां आवश्यकता होगी वहां रेंज के पड़ोसी जिलों की फोर्स भेजने की व्यवस्था की जाएगी। जोन के पुलिस अधीक्षकों को कहा गया है कि थानेदार अपने इलाके के मानिंद लोगोें के संपर्क में रहें और रोजाना फुट पेट्रोलिंग कर आम जन से संवाद कायम करें। लोग बिना किसी भय के मतदान करें।
मतदाता को लुभाने की कोशिश की तो जाना होगा जेल
नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को मतदाताओं को लुभाना भारी पड़ सकता है। नगद या कोई अन्य उपहार देने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि दबाव बनाकर अपने पक्ष में मतदान के लिए धमकाने या प्रलोभन देने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वोट के बदले रिश्वत देने और लेने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने और कार्रवाई के लिए टीमें गठित की गई हैं। यदि कोई व्यक्ति ऐसे किसी मामले की जानकारी देना चाहता है तो वह टोल फ्री नंबर 0542-2500945 पर सूचना दे सकता है।
विज्ञापन
गड़गड़ी की आशंका वाले हो रहे चिह्नित, जमा कराएंगे असलहे
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों की सूची थाना स्तर पर तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि ऐसे सभी लोगों को नोटिस भेजकर पाबंद किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे चिह्नित लोग जो माहौल को खराब सकते हैं उनके लाइसेंसी असलहे जमा कराए जाएंगे।