फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   10th student made automatic sanitizer machine in varanasi

छोटे हाथों ने किया बड़ा काम, 10वीं के छात्र ने बनाई ऑटोमैटिक सैनिटाइजर मशीन, थाने में लगी

Wed, 06 May 2020 12:37 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 06 May 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
10th student made automatic sanitizer machine in varanasi
सैनिटाइजर मशीन - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में 10वीं के छात्र अभिषेक श्रीवास्तव ने कोरोना महामारी के खिलाफ इस  लड़ाई में ऐसा योगदान दिया है, जो वाकई तारीफ के काबिल है। अभिेषेक ने कड़ी मेहनत करके एक फुल बॉडी ऑटोमैटिक सैनिटाइजर मशीन बनाई है। इस मशीन को प्रयोग के तौर पर मंगलवार को शिवपुर थाने में लगाया गया है।  

विज्ञापन


क्षेत्र के गणेशपुर निवासी अभिषेक ने बताया कि कोरोना वायरस से संकट के इस समय में लोग अपने हाथों को सैनिटाइज कर लेते हैं और चेहरे को धुल लेते हैं, लेकिन पहने हुए कपड़े के लिए कुछ नहीं करते हैं। इसलिए मैंने एक ऐसी मशीन बनाई है जो ऑटोमेटिक है और जैसे ही कोई इंसान इसके सामने आएगा वह उसे पूरी तरह से सैनिटाइज कर देगी।
विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि मशीन बनाने के लिए बिजली के काम में इस्तेमाल होने वाले पाइप को मेटल डिटेक्टर जैसा बनाकर उसे पॉलिथीन से ढक दिया गया है। इसके बाद खेतों में दवा का छिड़काव करने वाले नोजल को इसमें स्प्रे के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ आरओ में इस्तेमाल होने वाले बूस्टर पंप का उपयोग किया गया है। अभिषेक ने बताया कि इसमें ऊपर की तरफ एक लाइट जलती है जो बैक्टीरिया और कीटाणुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। ठीक उसी समय सैनिटाइजर का स्प्रे होता है और इससे सारे वायरस मर जाते हैं।


अभिषेक ने बताया कि उनके इस काम में अभिभावक के साथ ही शिवपुर थाने की पुलिस ने भी सहयोग किया है। इस मशीन को बनाने में 1200 से 1500 रुपये का खर्च आया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कैंट मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि अभिषेक की प्रतिभा का सम्मान करते हुए हमने उनकी सैनिटाइजिंग मशीन को शिवपुर थाने के मेन गेट पर लगवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed