फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   103 year old Kalavati will participate in Kashi MP sports competition, will run so many meters

वाह क्या बात है!: काशी सांसद खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी 103 साल की कलावती, लगाएंगी इतने मीटर की दौड़

Sat, 07 Oct 2023 12:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 07 Oct 2023 12:57 PM IST
सार

शहर उत्तरी विधानसभा के परमानंदपुर की रहने वाली कलावती 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी की खेलेगा भारत तो खिलेगा भारत की नीति से प्रभावित होकर सांसद खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन
103 year old Kalavati will participate in Kashi MP sports competition, will run so many meters
103 साल की कलावती ने शुक्रवार को संसद खेल प्रतियोगिता में पंजीकरण कराया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी सांसद खेल प्रतियोगिता में 103 साल की कलावती भी हिस्सा लेंगी। उन्होंने शुक्रवार को अपना पंजीकरण भी करा लिया है। शहर उत्तरी विधानसभा के परमानंदपुर की रहने वाली कलावती 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी की खेलेगा भारत तो खिलेगा भारत की नीति से प्रभावित होकर सांसद खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। उनका कहना है कि अधिक से अधिक लोग इस प्रतियोगिता में हिस्सा लें ताकि भारत खेलों में भी सुपर पावर बन सके। 

विज्ञापन


सांसद खेलो बनारस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
सांसद खेलो बनारस का आगाज शुरू हो गया है जिसके तहत ग्राम सभा स्तर पर प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। यह खेल पहले ग्राम सभा स्तर पर फिर न्याय पंचायत विकास क्षेत्र व अंतिम में जिला स्तर पर खेला जाएगा। इसके लिए तिथिओ की भी घोषणा कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र में खेल में रुचि रखने वाले युवकों एवं बुजुर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा हौसला बुलंद करने हेतु इस तरह के खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। खंड विकास अधिकारी सेवापुरी राजेश सिंह के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर तक चलेगी। प्रतियोगिता ग्राम पंचायत स्तर पर 16 से 18 अक्टूबर न्याय पंचायत 20, 21 अक्टूबर विकासखंड स्तर पर 27 से 30 तथा जिला स्तर पर 2 से 5 नवंबर के बीच खेला जाएगा पहले इस प्रतियोगिता में कुल 21 खेल शामिल थे इस बार क्रिकेट साइकिल रेस शूटिंग हॉकी फुटबॉल सहित अन्य 6 खेलों को भी शामिल कर लिया गया है जिससे इसकी संख्या 27 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed