{"_id":"5b548c7e4f1c1b40748b64f3","slug":"101532267646-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी की न्यूज डायरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी की न्यूज डायरी
Updated Sun, 22 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी की ईवनिंग न्यूज लिस्ट/22 जुुलाई/18
---------------------------------------
1. बाबा दरबार में मिलेगा जीआई रेटिंग का प्रसाद (वाराणसी)
सावन माह के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष प्रसाद देने की तैयारी की गई है। जीआई मानक पर खरे उतरने वाले प्रसाद के तौर पर इसे विकसित करने की तैयारी की जा रही है। मंदिर प्रशासन की ओर से इसके लिए टेंडर भी फाइनल हो चुका है और मंदिर परिसर में इसका काउंटर भी खोल दिया गया है।
2. चौकाघाट फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की आनलाइन मानीटरिंग (वाराणसी)
चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे के बाद ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए निर्माण कार्य की आनलाइन मानिटरिंग की जा रही है। बीम की बेयरिंग की जांच के बाद लगाने की तैयारी है।
3. निजी विमानन कंपनी की महिला सुरक्षाकर्मी के साथ छेड़खानी (वाराणसी)
बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक निजी विमानन कंपनी में सुरक्षाकर्मी के तौर पर कार्यरत युवती के साथ छेड़खानी और विरोध करने पर तेजाब फेंक कर चेहरा बरबाद करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रकरण को लेकर रविवार को बड़ागांव थाने में बसनी बाजार निवासी आकाश गुप्ता, शुभम गुप्ता और विशाल केसरी के खिलाफ छेड़खानी, धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि बीते मार्च महीने में भी बाबतपुर एयरपोर्ट पर एक निजी विमानन कंपनी में कार्यरत युवती के साथ छावनी क्षेत्र स्थित होटल रेडिसन में सामूहिक दुराचार किए जाने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
4. बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आने से छह की मौैत, चार घायल (जौनपुर)
वाराणसी- सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालपुर बाजार में रविवार को सुबह नौ बजे ट्रेलर की चपेट में आने से पांच साल की बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से सभी को वाराणसी रेफर कर दिया गया। मृतकों हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने ट्रेलर को आग के हवाले कर दिया। मृतकों में तीन एक ही परिवार के हैं।
5. लखनऊ के लिए चलेगी नई ट्रेन (गाजीपुर)
संचार-रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि वाराणसी से बलिया जाने वाली मेमू ट्रेन का एक फेरा जल्द बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही वाराणसी-मऊ रेलखंड पर लखनऊ के लिए 15 अगस्त तक नई ट्रेन चलाने की घोषणा की। बताया कि यह ट्रेन औड़िहार जंक्शन या मऊ से चलेगी। कहा कि जल्द गाजीपुर से मऊ तक रेल लाइन बिछाई जाएगी। वह सरकारी अफीम एवं क्षारोद कारखाना के पास क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान और गाजीपुर सिटी स्टेशन पर बने वाशिंग पिट के शुभारंभ के दौरान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
6. शौचालय के लिए खोदे गड्ढे में गिरा बालक, मौत (सोनभद्र)
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव में कुछ माह पूर्व शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक बालक की मौत हो गई। बालक खेलते-खेलते गड्ढे में जा गिरा। परिवार वालों ने उसकी तलाश की तो वह पानी में उतराया मिला। इससे पूर्व शाहगंज क्षेत्र के ओड़हथा गांव में भी एक बालक की शौचालय के लिए ही खोदे गए गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी।
7. बेटे ने पिता की पीटकर हत्या की (आजमगढ़)
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शांतिपुर पथरपुरवा गांव निवासी जगपत राम (70) की उसके बेटे रामजतन ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। शनिवार की रात जगपत की पत्नी सुशीला और उसकी बहू सरिता के बीच विवाद हो रहा था। कहासुनी के बीच दोनों अपनी-अपनी पत्नी के समर्थन में उतर आए और पिता-पुत्र में मारपीट होने लगी। इस दौरान जगपत घायल हो गया। उसे जब तक अस्पताल ले जाया जाता कि मौत हो गई। इस मामले में बेटे और बहू के खिलाफ केस दर्ज कर बहू को गिरफ्तार कर लिया गया।
8. 26,600 के नकली नोट बरामद, तीन गिरफ्तार (जौनपुर)
मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने रविवार को क्षेत्र से 200 रुपये के 26,600 के नकली नोटों के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। सभी नोट 200-200 के हैं। आरोपियों में एक इलाहाबाद का है।