फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मंदिरों की रक्षा के लिए असि से वरुणा तक होगा आंदोलन0

मंदिरों की रक्षा के लिए असि से वरुणा तक होगा आंदोलन0

Sun, 06 May 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मंदिरों की रक्षा के लिए असि से वरुणा तक होगा आंदोलन0
वाराणसी। काशी के प्राचीन मंदिराें को बचाने के लिए असि संगम से वरुणा संगम तक आंदोलन किया जाएगा। विकास की आड़ में शिव की नगरी के मूल स्वरूप और चरित्र को विकृत करने का यह प्रयास निंदनीय है। वर्तमान सरकारों ने काशी को नया स्वरूप देने का जो निर्णय लिया है उससे पक्का महाल का स्वरूप विद्रूप हो जाएगा। उक्त बातें शंकराचार्य के शिष्य प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार को केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंदिर बचाओ आंदोलनम न्यास के तहत सात मई से असि संगम से वरुणा संगम तक की यात्रा के माध्यम से आंदोलन का श्रीगणेश होगा। इसके बाद अगले आठ दिन तक रोजाना अलग-अलग घाटों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी क्रम में 16 मई से काशी यात्रा आरंभ कर लोगों को जागरुक किया जाएगा और यात्रा का समापन 29 मई को होगा। आंदोलन के अगले चरण की घोषणा उसी दिन की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह काशी के लोगों को पूरी योजना से अवगत कराएं और उनकी आपत्तियों का निस्तारण करें। आज तक इस योजना को सार्वजनिक नहीं किया गया है। इससे यह आशंका हो रही है कि शायद कुछ गोपनीय हो रहा है। मंदिर परिक्षेत्र की संपत्तियों की रजिस्ट्री बाबा विश्वनाथ के नाम पर कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने कर्नाटक में अपने घोषणापत्र में कहा है कि यदि वे सरकार में आए तो मंदिरों में सरकारी हस्तक्षेप बंद करेंगे। इस घोषणा को काशी में भी चरितार्थ किया जाए। निर्ममता से तोड़े गए मंदिरों का पुनर्निमाण हो और ताले में बंद दुर्मुख विनायक की पूजा शीघ्र कराई जाए। व्यासपीठ और मंडन मिश्र के ऐतिहासिक स्थान को व्यास परिवार को ससम्मान वापस किया जाए। इसके साथ ही सरकार काशी के अन्य मंदिरों को नहीं तोड़ने का लिखित आश्वासन भी दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed