फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आरएस यादव के खिलाफ सात सौ पेज का साक्ष्य कोर्ट में दाखिल

आरएस यादव के खिलाफ सात सौ पेज का साक्ष्य कोर्ट में दाखिल

Sat, 02 Dec 2017 02:58 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
आरएस यादव के खिलाफ सात सौ पेज का साक्ष्य कोर्ट में दाखिल
वाराणसी। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण राजीव कमल पांडेय की कोर्ट में मिर्जापुर जेल में निरुद्ध निलंबित एआरटीओ आरएस यादव एवं अन्य के खिलाफ सात सौ पेज का साक्ष्य कोर्ट में दाखिल किया गया है। यह साक्ष्य गवाह राकेश न्यायिक ने एकत्र किया था और सतर्कता अधिष्ठान के विवेचक अरविंद सिंह ने इसे कोर्ट में दाखिल किया।
विज्ञापन

विवेचक ने चंदौली थाने में दर्ज लूट और भ्रष्टाचार के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा अवैध रूप से अर्जित परिसंपत्तियों से संबंधित 700 पेज का साक्ष्य पूर्व विवेचक प्रदीप सिंह चंदेल को मामले के गवाह राकेश न्यायिक की तरफ से उपलब्ध कराया गया था। इसे विश्लेषण व सत्यापन के लिए रख लिया गया था। इन अभिलेखों की जांच की जा चुकी है। ऐसे में यह अभिलेख कोर्ट में दाखिल किए जा रहे हैं। इसी के साथ विवेचना समाप्त की जाती है।
विज्ञापन

इसके पूर्व राकेश न्यायिक के अधिवक्ताओं योगेंद्र नारायण सिंह, अश्वनी कुमार और अमरेंद्र विक्रम सिंह ने कोर्ट में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पदीय दायित्वों की अनदेखी कर आरोपियों को लाभ पहुंचाने के आशय से रिश्वत लेकर संदिग्ध आरोप पत्र प्रेषित करने वाले सतर्कता अधिष्ठान के एसपी व विवेचक को तलब किया जाए। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख छह दिसंबर तय की है। इस मामले में आरएस यादव एवं दो अन्य आरोपी धनजी यादव और शिवबहादुर यादव के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। गवाह का आरोप है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को बचाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed