फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   100 feet Kaal bhairava statue in kashi varanasi For first time bhairav ashtami festival from 9 November

पहली बार: काशी में विराजमान होंगे 100 फीट के कालभैरव, चेन्नई में प्रतिमा हो रही तैयार, महोत्सव 9 नवंबर से

Wed, 02 Nov 2022 10:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Nov 2022 10:48 PM IST
सार

काशी में पहली बार बाबा कालभैरव की 100 फीट की प्रतिमा प्रतिष्ठित की जाएगी। आठ दिनों में कालभैरव की एक लाख आठ हजार पार्थिव मूर्तियां भी बनाई जाएंगी। भैरवाष्टमी महोत्सव का आयोजन नौ से 16 नवंबर तक होगा। 

विज्ञापन
100 feet Kaal bhairava statue in kashi varanasi For first time bhairav ashtami festival from 9 November
बाबा कालभैरव (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में पहली बार 100 फीट की कालभैरव की प्रतिमा के दर्शन होंगे। चेन्नई में यह प्रतिमा तैयार हो रही है और सात नवंबर को काशी में स्थापित हो जाएगी। 20-20 फीट के पांच टुकड़े में प्रतिमा को सड़क मार्ग से काशी लाया जाएगा और सभी टुकड़ों को जोड़कर 100 फीट की प्रतिमा खड़ी की जाएगी।

विज्ञापन


काशी की जनता को अष्ट दिवसीय अतिविराट भैरवाष्टमी महोत्सव के दौरान नरिया स्थित पूजा स्थल पर प्रतिमा के दर्शन होंगे। महोत्सव नौ से 16 नवंबर तक होगा।  तमिलनाडु के कृष्णा गिरी पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. बसंत विजय महाराज ने बताया कि काशी के कोतवाल की नगरी में भैरवाष्टमी के दिन काशीवासी एक लाख आठ हजार कामना पूरक भैरव मूर्तियों का पूजन करेंगे।

विज्ञापन

पहली बार भैरव दीपावली का भी आयोजन

निर्माण नौ नवंबर से गंगा की मिट्टी से आरंभ होगा। हर दिन 13 हजार पांच सौ भैरव की मूर्तियां निर्मित होंगी और 16 नवंबर को एक लाख आठ हजार भैरव का एक लाख आठ हजार दीपक, नवैद्य, पुष्प से पूजन किया जाएगा। भैरवाष्टमी पर पहली बार भैरव दीपावली काशी की जनता मनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 देशों से आएंगे श्रद्धालु

पूजा स्थल पर यज्ञ रक्षा के लिए आठ दिशाओं में नौ-नौ फीट के भैरव स्थापित किए जाएंगे। मंच पर 11 फीट के भैरव भैरवी को गोद में लेकर और बटुक भैरव की प्रतिमा विराजमान होगी। 16 नवंबर को पूजन के बाद इस प्रतिमा को काशी में ही विसर्जित कर दिया जाएगा और एक लाख आठ हजार भैरव तमिलनाडु के कृष्णगिरी मठ में स्थापित होंगी।

अनुष्ठान में नौ कुंड में चिदंबरम नटराज मंदिर के 30 ब्राह्मण हवन करेंगे। इस दौरान 20 देशों और 25 राज्यों से दो हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed