फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   IIT BHU Research also on 6G and defense young scientists recruited Projects received indian government

IIT BHU : 6जी और रक्षा पर भी होंगे शोध, 10 युवा वैज्ञानिकों की होगी भर्ती; सरकार व एजेंसियों से मिले प्रोजेक्ट

Tue, 31 Dec 2024 02:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 31 Dec 2024 02:08 AM IST
सार

Varanasi News : शोधार्थियों के लिए ये अच्छी खबर है। आईआईटी बीएचयू उनके अच्छा माैका भी दे रहा है। शोध करने वालों काे 50 हजार तक वेतन भी दिया जाएगा। भारत सरकार और अन्य एजेंसियों ने मिलकर यह जिम्मेदारी उठाई है। इससे देश के भविष्य को और मजबूत किया जा सकेगा।

विज्ञापन
IIT BHU Research also on 6G and defense young scientists recruited Projects received indian government
आईआईटी बीएचयू में शोध को मिलेगी गति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में शोध को गति देने के लिए 10 से ज्यादा युवा वैज्ञानिकों की भर्ती होगी। इनकी मदद से रक्षा, हेल्थकेयर वेस्ट, 6जी, मिट्टी की जांच, पहाड़ों पर ब्लास्ट के प्रभाव का देशव्यापी अध्ययन होगा। शोध और सर्वे में रुचि रखने वालों को ही इन पदों पर भर्ती मिलेगी।

विज्ञापन


भारत सरकार और रिसर्च एजेंसियों से मिले प्रोजेक्ट में गहन अध्ययन, डेटा जुटाने और रिसर्च के लिए इन्हें रखा जा रहा है। जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ), सीनियर रिसर्च फेलो (एसएआरएफ), पीएचडी और बीटेक डिग्री धारक इन जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वेतन 22 हजार से 50 हजार रुपये तक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


मैटलर्जिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में पोस्ट डॉक्टोरल पर एक वैज्ञानिक की भर्ती होगी। जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड प्रोजेक्ट पर ये शोधार्थी काम करेंगे। 50 हजार रुपये मासिक वेतन होगा। आवेदन की अंतिम तिथि एक जनवरी है। 35 साल की उम्र तक के शोधार्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में 37 हजार रुपये के वेतन पर एक जूनियर रिसर्च फेलो की नियुक्ति होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी है। गैस की मदद से ठोस कणों को तोड़ने वाले रिएक्टर यानी कि गैस सॉलिड रिएक्शन पर रिसर्च करेंगे। 

सिविल इंजीनियरिंग में एक जेआरएफ की भर्ती होगी। इन्हें 37 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। कार्यकाल की अवधि तीन साल की होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 8 जनवरी है। सिविल इंजीनियरिंग विभाग में ही तीन पद प्रोजेक्ट ऑफिसर वेतन (50 हजार), जेआरएफ वेतन (37 हजार) और प्रोजेक्ट असिस्टेंट (35 हजार) के पद पर भर्ती होगी।

इन पदों पर आवेदन की आज अंतिम तिथि
आईआईटी बीएचयू में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग में जूनियर रिसर्च फेलो और प्रोजेक्ट असिस्टेंट की वैकेंसी है। जेआरएफ को 37 हजार और प्रोजेक्ट असिस्टेंट को 22 हजार रुपये हर महीने वेतन के तौर पर दिए जाएंगे। इनकी नियुक्ति दो साल के लिए होगी।

संस्थान के स्कूल ऑफ मैटेरियल साइंस एंड टेक्नाेलॉजी में हेल्थ केयर वेस्ट और एआई आधारित 5जी स्पेक्ट्रम पर रिसर्च के लिए रिसर्च असिस्टेंट के पद पर भर्ती होनी है। जेआरएफ अभ्यर्थी को 25 हजार और सीनियर रिसर्च फेलो को हर महीने 28 हजार रुपये वेतन के तौर दिए जाएंगे। यूपी के निवासी ही इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में 37 हजार के मासिक वेतन पर जूनियर रिसर्च फेलो की भर्ती होगी।

ई-मेल आईडी पर भेजना है आवेदन
इन सभी पदों के आवेदन की प्रक्रिया एक जैसी है। आईआईटी बीएचयू की वेबसाइट पर अलग-अलग पदों के लिए नोटिफिकेशन के साथ आवेदन भी अपलोड कर दिया गया है। इसी नोटिफिकेशन के साथ ही ईमेल आईडी का भी लिंक दिया गया है। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद प्रिंट आउट कराकर उसे भरें और उसकी सॉफ्ट कॉपी उसी मेल पर भेज दें। विभागों से आवेदनों को शॉर्टलिस्ट कर इंटरव्यू के लिए कॉल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed