फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   10 complaints including Saket Nagar Park were received in the public hearing of Sambhav.

Varanasi News: संभव की जनसुनवाई में साकेत नगर पार्क सहित 10 शिकायतें आईं

Wed, 04 Feb 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
10 complaints including Saket Nagar Park were received in the public hearing of Sambhav.
साकेत नगर काॅलोनी की रागिनी सिंह ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से गुहार लगाई कि क्षेत्र के पार्क की हालत दयनीय है। इसे सुंदर बनाया जाए ताकि आसपास के बुजुर्ग लोगों को टहलने में दिक्कत न हो। मंगलवार को नगर निगम में संभव की जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि पार्क का सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। इस दौरान कुल 10 शिकायतें आई। इन्हें संबंधित अधिकारियों के पास निस्तारण के लिए भेजा गया। जनसुनवाई में महेशपुर के हरिमंगल सिंह ने अवैध निर्माण, सत्संग नगर काॅलोनी के प्रदीप कुमार वर्मा ने इंटरलाॅकिंग, रहीमपुर लोहता के डॉ. सैयद कलीम अख्तर ने इंटरलाॅकिंग, कुतुबुद्दीन शहीद के बलवंत सिंह ने जर्जर मकान, अवधगर्बी शिवाला शुभम प्रजापति ने मंदिर की जमीन से जुड़ी शिकायत की। राणा महल घाट पर आशा देवी ने संचिका संख्या गायब, गंगोत्री विहार काॅलोनी के चंचल झा ने अवैध निर्माण, सरसौली की रेखा ने भुगतान, चौबेपुर की सुमन ने नियुक्ति के लिए शिकायत की। नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़ी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed