{"_id":"6a0dc435ddc1ccf7290b7d6f","slug":"uttar-pradesh-the-entire-state-is-sweltering-like-a-furnace-with-a-heatwave-red-alert-issued-for-23-district-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: भट्ठी की तरह तप रहा प्रदेश, आज के लिए 23 जिलों में लू का रेड अलर्ट और 13 में भीषण गर्मी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: भट्ठी की तरह तप रहा प्रदेश, आज के लिए 23 जिलों में लू का रेड अलर्ट और 13 में भीषण गर्मी की चेतावनी
Thu, 21 May 2026 12:24 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 21 May 2026 12:24 AM IST
सार
Weather in UP: मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा।
विज्ञापन
यूपी में गर्मी बना रही है रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुंदेलखंड और प्रदेश के दक्षिणी जिलों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। बुधवार को बांदा, प्रयागराज, हमीरपुर और झांसी समेत कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिला।
विज्ञापन
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांदा में दर्ज किया गया, जहां पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं से सड़कें सूनी रहीं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के 23 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 13 अन्य जिलों में भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गर्म रातें लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में जरूरी होने पर ही घर से निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
सर्वाधिक तापमान वाले जिले
बांदा- 48 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज-46.4 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुर-46.2 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 45.9 डिग्री सेल्सियस
आगरा- 45.3 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज-46.4 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुर-46.2 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 45.9 डिग्री सेल्सियस
आगरा- 45.3 डिग्री सेल्सियस
इन जिलों में है लू का रेड अलर्ट
यूपी के कई जिलों में लू का प्रकोप है।
- फोटो : सोशल मीडिया
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, भदोही, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।
इन जिलों में है लू का ऑरेंज अलर्ट
प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, कासगंज व आस पास के क्षेत्र ।