फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   uttar pradesh private engineering colleges increased fees

यूपीः प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों की बढ़ी फीस यहां देखें

Mon, 12 Aug 2013 07:53 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Mon, 12 Aug 2013 07:53 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh private engineering colleges increased fees

उत्तर प्रदेश के 182 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की फीस तय कर दी गई है। फीस वर्ष तीन सत्रों 2013-14 से 2015-16 के लिए तय की गई है। कॉलेज इसी सत्र से नई फीस लेंगे।

विज्ञापन


बड़े कॉलेजों में छात्रों को प्रवेश लेने पर जहां 85 हजार से 95 हजार रुपये फीस देनी पड़ेगी, वहीं छोटे कॉलेजों में फीस 45 हजार से 60 हजार रुपये ही देनी पड़ेगी।
विज्ञापन


राज्य सरकार के निर्देश पर गठित फीस निर्धारित कमेटी ने कॉलेज प्रबंधकों का पक्ष सुनने के बाद फीस का निर्धारण किया है।

कॉलेजों की बढ़ी फीस देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी ने केवल ट्यूशन फीस निर्धारित की है। छात्रावास और मेस शुल्क कॉलेज प्रबंधन अलग से ले सकेंगे। निजी कॉलेज में नई फीस इसी सत्र से ली जाएगी।

उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय करीब 712 इंजीनियरिंग और प्रबंधन कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में बीटेक, एमबीए, एमसीए, होटल मैनेजमेंट, बीफार्मा और बीआर्क की प्रथम वर्ष करीब 1,95000 सीटें हैं।


निजी तकनीकी कॉलेजों में प्रवेश के लिए राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) आयोजित की जाती है। नया सत्र शीघ्र ही शुरू होने वाला है।

इसके लिए फीस निर्धारित कमेटी ने निजी कॉलेजों से फीस नए सिरे से तय करने के लिए 15 अप्रैल 2013 तक प्रस्ताव मांगे थे। प्रदेश के 222 कॉलेजों ने प्रस्ताव दिया, इसके आधार पर 182 की फीस तय की गई है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देश पर इसके पहले निजी कॉलेजों की फीस वर्ष 2004 में 63,400 रुपये निर्धारित की गई थी।

राज्य सरकार के निर्देश पर फीस निर्धारण के लिए वर्ष 2008 में प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा की अध्यक्षता में फीस निर्धारण कमेटी का गठन किया गया।

फीस निर्धारण कमेटी फीस तय करती इससे पहले निजी कॉलेज प्रबंधन पूर्व में निर्धारित फीस 63,400 को कम मानते हुए हाईकोर्ट चले गए।

वहां उसे राहत मिल गई और हाईकोर्ट ने वर्ष 2009-10 सत्र में कॉलेजों को अधिकतम 75 हजार रुपये फीस लेने की इजाजत दे दी। फीस निर्धारण कमेटी ने इसके पहले वर्ष 2010 में तीन सत्रों के लिए फीस निर्धारित की थी।

फीस निर्धारित कमेटी के सचिव डॉ. वीएस सिंह ने बताया कि 182 कॉलेजों की फीस तय कर दी गई है शेष बचे कॉलेजों के फीस तय करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed