फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Uttar pradesh lok sabha election results 2024 Candidates with five biggest and five smallest wins

Election 2024 Result: यूपी में पांच सबसे बड़ी और पांच सबसे छोटी जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार, देखें लिस्ट

Wed, 05 Jun 2024 12:34 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 05 Jun 2024 12:34 AM IST
सार

चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 33 सीटों पर सिमट गई। पिछली बार जहां भाजपा ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी, इस बार उसे 29 सीटों का नुकसान रहा। वहीं सपा ने बड़ी छलांग लगाई है।

विज्ञापन
Uttar pradesh lok sabha election results 2024 Candidates with five biggest and five smallest wins
सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले महेश शर्मा और सबसे कम अंतर से जीतने वाले अजेंद्र लोधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना पूरी हो गई है। उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 33 सीटों पर सिमट गई। पिछली बार जहां भाजपा ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी, इस बार उसे 29 सीटों का नुकसान रहा। वहीं सपा ने बड़ी छलांग लगाई है। सपा को पिछली बार के मुकाबले 32 सीटों का फायदा हुआ। सपा ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। आज आए परिणामों में कई जीत-हार बड़ी रोचक रहीं। हम आपको उन पांच-पांच उम्मीदवारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने 2024 के आम चुनाव में सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत दर्ज की है।

विज्ञापन

ये प्रदेश की सबसे बड़ी पांच जीत
1. गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेश शर्मा (भाजपा) ने 559472 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 857829 मत मिले।
2. गाजियाबाद से अतुल गर्ग (भाजपा) ने 336965 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 854170 वोट मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

3. मथुरा से हेमा मालिनी (भाजपा) ने 293407 मतों के अंतर से प्रदेश में तीसरी बड़ी जीत दर्ज की है। हेमा को कुल 510064 वोट मिले हैं।
4. बुलंदशहर से डॉ. भोला सिंह (भाजपा) ने 275134 मतों के अंतर से प्रदेश में चौथी बड़ी जीत दर्ज की है। डॉ. भोला को कुल 597310 वोट मिले हैं। 
5. आगरा से एसपी बघेल (भाजपा) ने 271294 मतों के अंतर से प्रदेश में पांचवीं बड़ी जीत दर्ज की है। एसपी बघेल को कुल 599397 वोट मिले हैं। 

विज्ञापन

ये प्रदेश की सबसे कम अंतर वाली जीत
1. हमीरपुर से अजेंद्र सिंह लोधी (सपा) ने केवल 2629 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 490683 वोट मिले हैं। 
2. फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत (भाजपा) ने 2678 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 487963 वोट मिले हैं। 

3. बांसगांव से कमलेश पासवान (भाजपा) ने 3150 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 428693 वोट मिले हैं। 
4. सलेमपुर से रामशंकर राजभर (सपा) ने 3573 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 405472 वोट मिले हैं। 

5. फूलपुर से प्रवीण पटेल (भाजपा0 ने 4332 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 452600 वोट मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed