फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   uppcs examination on 6 april

UPPCS लोअर प्री परीक्षा की तारीख घोषित

Thu, 13 Mar 2014 08:04 AM IST
Updated Thu, 13 Mar 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
uppcs examination on 6 april

लोअर सबऑर्डिनेट-2013 (सामान्य और विशेष चयन) प्रारंभिक परीक्षा छह अप्रैल को होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की बुधवार को हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


परीक्षा में साढ़े चार लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना है। परीक्षा प्रदेश के 22 जिलों में होगी।

आयोग ने पहले यह परीक्षा 19 जनवरी को कराने घोषणा की थी लेकिन आयु सीमा में छूट की मांग को लेकर प्रतियोगियों की याचिका के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दो दिन पहले परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद लोअर-सबऑर्डिनेट-2008 का इंटरव्यू भी स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन

छह अप्रैल को होगी परीक्षा

uppcs examination on 6 april

बाद में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद आयोग ने लोअर सबऑर्डिनेट-2008 के साक्षात्कार का संशोधित कार्यक्रम तो जारी कर दिया लेकिन 2013 की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर असमंजस बना हुआ था।

अफसरों का कहना था कि यदि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से पहले परीक्षा नहीं हुई तो फिर चुनाव बाद ही संभव हो पाएगा। हालांकि अब सभी तरह की दुविधा दूर हो गई है। आयोग ने छह अप्रैल को परीक्षा कराने की घोषणा की है। इसकी विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed