फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPMSP UP Board Result 2024 Out Soon at Upmsp.Edu.In Know How to Check High School Inter Marks by Roll Number

UP Board Result 2024: रोल नंबर से कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट? यहां जानिए आसान तरीका

Sat, 20 Apr 2024 03:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Apr 2024 03:12 PM IST
सार

UP Board 10th 12th Result 2024 Roll Number Check:  यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा की।

कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां रजिस्टर करें
कक्षा 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।

अमर उजाला पर सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक करें। पढ़ें रिजल्ट से जुड़ा पल-पल का अपडेट

विज्ञापन
UPMSP UP Board Result 2024 Out Soon at Upmsp.Edu.In Know How to Check High School Inter Marks by Roll Number
UP Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। 55 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। 12वीं में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया है। जबकि हाईस्कूल में प्राची निमग ने पहले स्थान पर बाजी मारी है।
विज्ञापन


12वीं में बागपत बड़ौत के ⁠विष्णु चौधरी दूसरे नंबर पर हैं। अमरोहा की काजल सिंह, सीतापुर की कशिश मौर्य, सीतापुर के ही राज वर्मा, सिद्धार्थनगर के चार्ली गुप्ता और देवरिया की सुजाता पांडेय भी दूसरे नंबर पर ही हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया गया था। इस बार उससे पांच दिन पहले परिणाम आएगा। रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की अधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसे में छात्रों को अपना परीक्षाफल डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। छात्रों को अपना परिणाम देखने से पहले अपना एडमिट कार्ड या हॉल टिकट संभाल कर रखना होगा। 

परिणाम केवल प्रवेश पत्र पर उल्लिखित आवेदन संख्या और जन्म तिथि भरने के बाद ही उपलब्ध होंगे। इसलिए आपको हम आपको इस खबर में बता रहे हैं कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट रोल नंबर से आसानी से कैसे चेक करें?

अक्सर रिजल्ट जारी होने पर हेवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है, जिसके कारण छात्रों को अपना रिजल्ट देखने में दिक्कत आती है। ऐसे में छात्रों के पास अपना रिजल्ट चेक करने के लिए उजाला के रिजल्ट पोर्टल results.amarujala.com की मदद से भी अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक कर सकते हैं।

कई बार रिजल्ट जारी होने पर हेवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट्स स्लो हो जाती हैं, जिसके कारण छात्रों को अपना रिजल्ट देखने में परेशानी आती है। ऐसे में हम आपको आसान तरीके से रिजल्ट देखना बता रहे हैं। 
 

यूपी बोर्ड का रिजल्ट रोल नंबर से ऐसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद अब अपना रोल नंबर दर्ज करें डेथ ऑफ बर्थ डालें और सबमिट करें।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
छात्र अब मार्कशीट ऑनलाइन देखें और डाउनलोड करें।
बाद में छात्र स्कूल मार्केट में अपना मार्कशीट डालें।
आधिकारिक वेबसाइट और एसएमएस सुविधा के अलावा, छात्र डिजिलॉकर एप्लिकेशन के माध्यम से भी परिणाम देख सकते हैं।

एसएमएस के माध्यम से यूपी बोर्ड परिणाम 2024 कैसे देखें?

जब कोई परिणाम घोषित किया जाता है, तो भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट आमतौर पर क्रैश हो जाती है। इस स्थिति में, छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट प्राप्त करने के लिए एसएमएस सुविधा (UP Board Result by SMS on Mobile) का लाभ उठा सकते हैं। एसएमएस द्वारा रिजल्ट प्राप्त करने के लिए नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो करें:
मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
अब, UP12 <स्पेस> रोल_नंबर टाइप करें।
इसे 56263 पर भेजें।
यूपी बोर्ड परिणाम 2024 12वीं आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed