फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP State Road Transport Corporation 17 thousand workers of roadways will get 10 percent dearness allowance

खुशखबरी: रोडवेज के 17 हजार कर्मी पाएंगे 10 फीसदी महंगाई भत्ता, इम्पावर्ड कमेटी ने दी मंजूरी

Mon, 27 Dec 2021 11:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 Dec 2021 11:59 PM IST
सार

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने बताया कि सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो के प्रमुख सचिव मो. मुस्तफा ने महंगाई भत्ते की मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। इससे कर्मचारियों को 3 से 6 हजार रुपये तक फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन
UP State Road Transport Corporation 17 thousand workers of roadways will get 10 percent dearness allowance
फाइल फोटो

विस्तार

यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के करीब 17 हजार कर्मचारी 10 फीसदी महंगाई भत्ते का फायदा पाएंगे। सोमवार को इम्पावर्ड कमेटी ने महंगाई भत्ता देने को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में रोडवेज की ओर से भी जल्द आदेश जारी किया जाएगा। इस आदेश से अन्य निगमों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी लाभान्वित होंगे। 
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने बताया कि सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो के प्रमुख सचिव मो. मुस्तफा ने महंगाई भत्ते की मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। इससे कर्मचारियों को 3 से 6 हजार रुपये तक फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन


यूपी रोडवेज कर्मचारी संघ के महामंत्री रमाकांत सचान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह एवं मीडिया प्रभारी रजनीश मिश्र ने बताया कि 10 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने से कुल महंगाई भत्ता 17 फीसदी हो जाएगा। अब तक महंगाई भत्ता सात फीसदी मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के नेताओं ने कर्मियों से पूर्ण मनोयोग से काम करके 70 फीसदी लोड फैक्टर लक्ष्य को पूरा करने की अपील की है। साथ ही प्रमुख सचिव (परिवहन) राजेश कुमार सिंह एवं प्रबंध निदेशक नवदीप रिनवा के प्रति आभार जताया है। 


मृतक आश्रितों की भर्ती जल्द
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि रोडवेज के मृतक कर्मियों के आश्रितों की जल्द नियमित पदों पर भर्ती होगी। 699 पद स्वीकृत होने की पत्रावली शासन स्तर पर लंबित है। इसके साथ ही शासन स्तर पर 643 संविदा चालकों व परिचालकों के नियमितीकरण का प्रकरण चल रहा है। नए साल में आदेश जारी होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed