{"_id":"8a5f0e7c-de96-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"up-people-stranded-in-saudi-arabia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में फंसे यूपी के 626 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब में फंसे यूपी के 626 लोग
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
दस्तावेजों के सत्यापन के अभाव में सऊदी अरब में अन्य भारतीयों के साथ उत्तर प्रदेश के भी 626 लोग फंसे हुए हैं। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से इन सभी के नागरिकता से संबंधित दस्तावेज मुहैया कराने को कहा है।
विज्ञापन
गृह सचिव सर्वेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सऊदी अरब में उत्तर प्रदेश के कुल 626 लोग हैं, जिन्हें प्रत्यावर्तित किया जाना है।
इनमें से 541 की राष्ट्रीयता से संबंधित विवरण व दस्तावेज केंद्र सरकार को भेजे जा चुके हैं। उन्हें भारतीय दूतावास के जरिए सऊदी अरब शासन को मुहैया करा दिया गया है।
विज्ञापन
जो लोग सऊदी में फंसे हैं उनमें अधिकतर वह हैं जो नौकरी करने वहां गए थे। प्रमुख सचिव गृह आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि इसके अलावा 35 प्रवासी भारतीयों के विवरण और प्राप्त हुए हैं जिन्हें जांच के लिए ई-मेल के माध्यम से संबंधित जनपदों को भेजा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जल्द शेष मामलों में सत्यापन रिपोर्ट दूतावास को भेज दी जाएगी।