फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP nikay chunav 2023 first phase nominations start today read full schedule of election upto counting

UP nikay Chunav 2023: आज से 17 अप्रैल तक भरे जाएंगे पहले चरण के नामांकन, जानें निकाय चुनाव का पूरा शेड्यूल

Tue, 11 Apr 2023 10:51 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 11 Apr 2023 10:51 AM IST
सार

अधिसूचना के मुताबिक, प्रत्याशी जमानत की धनराशि ट्रेजरी चालान से बैंक या फिर कोषागार में जमा करेंगे। कोई भी प्रत्याशी एक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चार नामांकन भर सकता है।

विज्ञापन
UP nikay chunav 2023 first phase nominations start today read full schedule of election upto counting
निकाय चुनाव, यूपी चुनाव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। मेयर पद के प्रत्याशी एडीएम प्रशासन कोर्ट में नामांकन करा सकेंगे। नगर निगम के पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष और उसके सभासद पद के प्रत्याशी जोन के अलग-अलग कार्यालयों में नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

विज्ञापन


नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला 17 अप्रैल तक चलता रहेगा। कार्य दिवसों में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन कराए जा सकेंगे। हालांकि, किसी प्रमुख राजनीतिक दल ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक, प्रत्याशी जमानत की धनराशि ट्रेजरी चालान से बैंक या फिर कोषागार में जमा करेंगे। कोई भी प्रत्याशी एक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चार नामांकन भर सकता है। लेकिन, जमानत राशि एक बार ही जमा करनी है। प्रत्याशियों के साथ प्रस्तावक, निर्वाचक अभिकर्ता, एक सहयोगी समेत तीन लोगों को नामांकन कक्ष तक जाने की अनुमति दी गई है। नामांकन पत्र में दर्ज ब्योरा रोजाना देर शाम तक राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नामांकन स्थल से 200 मीटर दूर रहेगी भीड़

नामांकन स्थल से 200 मीटर की परिधि के बाहर ही प्रत्याशियों के साथ आने वाली भीड़ को रोका जाएगा। नामांकन स्थल पर कानून व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। इसके उचित इंतजाम किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी की अनुमति के बगैर नहीं होगा प्रचार

जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर प्रचार-प्रसार नहीं किया जा सकेगा। किसी व्यक्ति की तरफ से राजनीतिक दल व उनके प्रत्याशियों की अनुमति के बिना उनके पक्ष में सामग्री प्रकाशित नहीं कराई जाएगी। इसके उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।

30 वर्ष की आयु वाले लड़ सकते हैं मेयर के चुनाव
मेयर और नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति की वर्म तीस वर्ष होनी चाहिए। पार्षद और नगर पंचायत सदस्य के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष तय है।

नामांकन पत्र लेने के नियम

  • - निर्धारित शुल्क जमा कराएं
  • - जमानत राशि की तीन प्रतियां
  • - शपथ पत्र में आपराधिक व संपत्तियों का ब्योरा देना जरूरी
  • - जाति प्रमाण पत्र के साथ शपथ पत्र
  • - पंफलेट जमा करना होगा

ये दस्तावेज जमा होंगे

  • संबंधित निकाय में एक वर्ष से अधिक की बकाएदारी न होने का प्रमाण पत्र
  • जमानत राशि जमा करने की रसीद
  • आरक्षित पदों के प्रत्याशियों को जाति प्रमाण पत्र के साथ शपथ पत्र
  • आपराधिक और संपत्तियों का ब्योरा नोटरी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार से सत्यापित शपथ पत्र
  • कोई भी मतदाता एक से अधिक प्रत्याशी का प्रस्तावक नहीं बन सकेगा।

एक नजर में पूरा शेड्यूल

  • नामांकन पत्र जमा करना 11 से 17 अप्रैल (सुबह 11 से 3 बजे तक)
  • नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल (सुबह 11 से कार्य की समाप्ति तक)
  • नाम वापसी 20 अप्रैल (सुबह 11 से कार्य की समाप्ति तक)
  • चुनाव चिह्न आवंटन 21 अप्रैल (सुबह 11 से कार्य की समाप्ति तक)
  • मतदान 04 मई (सुबह 7 से शाम 6 बजे तक तक)
  • मतगणना 13 मई (सुबह 8 से समाप्ति तक)

इन मंडलों एवं जिलों में पहला चरण

  • सहारनपुर मंडल - शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर
  • मुरादाबाद मंडल - बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल
  • गोरखपुर मंडल - गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर
  • आगरा मंडल - आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी
  • झांसी मंडल - झांसी, जालौन, ललितपुर
  • प्रयागराज मंडल - कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़
  • लखनऊ मंडल - उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी
  • देवीपाटन मंडल - गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती
  • वाराणसी मंडल - गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर
देवीपाटन मंडल - गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती वाराणसी मंडल - गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed