फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP : meerut police ceased DJ of people playing music, also filed NCR

UP : मेरठ में तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने दर्ज की एनसीआर, ये है पूरा मामला

Sat, 02 Jul 2022 01:29 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Jul 2022 01:29 PM IST
सार

मेरठ में पुलिस ने शुक्रवार को तेज आवाज में डीजे बजाकर ले जा रहे युवकों का डीजे सीज कर दिया। डीजे संचालक के खिलाफ एनसीआर भी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
UP : meerut police ceased DJ of people playing music, also filed NCR

विस्तार

मेरठ में  तेज आवाज में डीजे बजाकर ले जा रहे युवकों को पुलिस ने सोतीगंज चौराहे के पास रोक लिया। युवक टाटा- 407 में तेज आवाज में डीजे बजाकर ले जा रहे थे। पहले तो पुलिस ने फटकार लगाई, जिसके बाद टाटा-407 और डीजे को सीज कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले की एनसीआर भी दर्ज कर ली है। इस दौरान युवकों की पुलिस से तीखी नोकझोक भी हुई पर पुलिस ने एक न सुनी और उनके खिलाफ कार्रवाई की। 

यह भी पढ़ें : सोने के दाम उछले: आयात शुल्क पांच फीसदी बढ़ने से बढ़ी कीमत, आम जनता पर पड़ेगा ये असर
विज्ञापन


सदर बाजार पुलिस के मुताबिक सोतीगंज चौराहा पर कुछ युवक टाटा-407 में तेज आवाज में डीजे बजाते हुए जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका और डीजे बजाने का कारण पूछा। जिसके बाद पुलिस ने फटकार लगानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने डीजे संचालक प्रदीप निवासी डाबका कंकरखेड़ा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर डीजे और टाटा-407 सीज कर दी है।  सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत का कहना है कि तेज आवाज में डीजे बजाकर युवक जा रहा था। उसके पास अनुमति भी नहीं थी। रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीजे को भी सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed