फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election Result 2022: BJP Internal Survey Report Viral Who Will Lose and Win

तो सच निकला भाजपा का आंतरिक सर्वे!: वायरल रिपोर्ट में 255 सीटें जीतने का था दावा, इतनी ही सीटों पर लहराया परचम

Fri, 11 Mar 2022 03:30 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 11 Mar 2022 03:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चुनावी नजीते आ गए हैं। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब हो गई है। वहीं, समाजवादी पार्टी को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
UP Election Result 2022: BJP Internal Survey Report Viral Who Will Lose and Win
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में भाजपा ने इस बार 255 सीटें जीत लीं हैं। इसके अलावा 12 सीटों पर अपना दल, छह पर निषाद पार्टी के प्रत्याशी जीते। ये दोनों दल इस बार भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे थे। तो कल हुए मतगणना का रिजल्ट है। अब एक ऐसी रिपोर्ट के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल है। 
विज्ञापन


इसे भारतीय जनता पार्टी की आंतरिक सर्वे रिपोर्ट कहा जा रहा है। इस रिपोर्ट के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। मतलब आज जो रिजल्ट के रूप में सामने आ रहा है, बिल्कुल वही बातें इस रिपोर्ट में शामिल है। मसलन इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि भाजपा को इस बार 255 सीटें मिलेंगी। नतीजे आपके सामने हैं। अब इसे संयोग कहें या कुछ और लेकिन हकीकत यही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले जान लीजिए रिपोर्ट में क्या-क्या है?

UP Election Result 2022: BJP Internal Survey Report Viral Who Will Lose and Win
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा था। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के आंतरिक सर्वे के नाम से वायरल रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस बार करीब 255 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी जीत जाएंगे। इसके अलावा 158 सीटों पर हार की उम्मीद जताई गई थी। हुआ भी ऐसा ही।  

किस क्षेत्र में कितनी सीटों का अनुमान था? 
                               
क्षेत्र कुल सीटें   जीत  हार
पश्चिमी यूपी 70 34 36
ब्रज 65 49 16
कानपुर क्षेत्र 51  39 22
अवध  81 55 26
गोरखपुर क्षेत्र 65 36 29
काशी क्षेत्र 71 42 29
 कुल 403 255 158

भाजपा को मालूम था किस जाति के वोटर्स देंगे साथ?

UP Election Result 2022: BJP Internal Survey Report Viral Who Will Lose and Win
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के कथित आंतरिक सर्वे रिपोर्ट में जाति और धर्म के आधार पर भी अनुमान लगाया गया था। इसमें यहां तक बता दिया गया था कि 2017 के मुकाबले इस बार किस जाति के कितने वोटर्स भाजपा से खिसक सकते हैं। 
                             
जाति 2017 में कितने वोट मिले इस बार कितने खिसके कितने साथ
ब्राह्मण 100% 25% 75%
कुर्मी 100% 50% 50%
जाट 100% 50% 50%
गुर्जर 100% 50% 50%
राजभर 100% 50% 50%
बिंद 100% 50% 50%
कुशवाहा 100% 50% 50%
जाटव 35-40% 15% 25%

ये जातियां 100% भाजपा के साथ? 
ठाकुर, कायस्थ, बनिया, मौर्या, लोधी, सैनी, पासी, कोरी, शाक्य, त्यागी, बघेल, वाल्मीकि, खरवार, धोबी, सिख, पाल, गोस्वामी, शहरिया, जमादार, हलवाई, लोहार, सिंधी, गोंड, डोम, वनवासी

इन दो जातियों से बिल्कुल उम्मीद नहीं थी?
  • यादव
  • मुस्लिम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed