{"_id":"62037e2ab72e682d4952f006","slug":"up-election-2022-how-to-check-voter-list-know-3-ways-to-check-your-name-in-voter-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 Voter List: वोट देने जाना है? तीन आसान तरीकों से घर बैठे चेक करिए वोटर लिस्ट में अपना नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 Voter List: वोट देने जाना है? तीन आसान तरीकों से घर बैठे चेक करिए वोटर लिस्ट में अपना नाम
Sun, 20 Feb 2022 10:28 AM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:28 AM IST
सार
How to Check Your Name in Voter List: आज उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण और पंजाब का संपूर्ण विधानसभा चुनाव शुरू हो चुका है। दोनों राज्यों में करीब 5.16 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यूपी में जिन 16 जिलों में चुनाव होने हैं, वहां 2.16 करोड़ और पंजाब में करीब तीन करोड़ वोटर्स हैं।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें?
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे फेज में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में वोट पड़ने शुरू हो गए हैं। वहीं, पंजाब की सभी 117 सीटों पर वोटिंग चल रही है। दोनों राज्यों में कुल 5.16 करोड़ लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिलेगा। अब इन 5.16 करोड़ लोगों में आपका नाम है या नहीं? ये आप घर बैठे आज ही जान सकते हैं। इसके लिए हम आपको तीन आसान तरीके बताने जा रहे हैं...
विज्ञापन
1. पहला तरीका
वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें?
- फोटो : अमर उजाला
- अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करने के लिए आप https://Electoralsearch.in पर लॉगइन करें। सीधे लिंक पर क्लिक करके भी आप वेबसाइट पर जा सकते हैं।
- यहां आप अपना नाम, पिता या पति का नाम, लिंग और उम्र भरिए।
- इस कॉलम के ठीक नीचे राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का चयन करिए।
- सबसे अंतिम में दिए गए कोड को भरिए और फिर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करिए।
- अगर आपका नाम मतदाता सूची में होगा तो वह सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
2. दूसरा तरीका
वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें?
- फोटो : अमर उजाला
- अगर आपके पास वोटर आईडी नंबर है तो इससे भी आप अपना नाम वोटर लिस्ट में सर्च कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको https://Electoralsearch.in पर लॉगइन करना होगा।
- वेबसाइट के टॉप पर आपको दो ऑप्शन दिखेंगे। पहला विवरण द्वारा खोजें और दूसरा पहचान पत्र क्रमांक द्वारा खोजें।
- आपको दूसरा ऑप्शन यानी पहचान पत्र क्र द्वारा खोजें पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस ऑप्शन पर जाएंगे आपके सामने तीन कॉलम होंगे।
- पहले में आप मतदाता पहचान पत्र संख्या डालिए।
- दूसरे कॉलम में आप अपने राज्य का नाम डालिए।
- तीसरे कॉलम में नीचे दिए गए कोड को टाइप करिए और फिर अंतिम में सर्च ऑप्शन पर क्लिक करिए।
- अगर आपका नाम मतदाता सूची में होगा तो उसकी सारी डिटेल्स आ जाएगी।
3. तीसरा तरीका
वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें?
- फोटो : अमर उजाला
- अगर आप वेबसाइट के जरिए अपना नाम नहीं खोज पा रहे हैं तो आप चुनाव आयोग के मोबाइल ऐप का यूज कर सकते हैं।
- इसके लिए ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर पर जाकर वोटर हेल्पलाइन ऐप (Voter helpline app) डाउनलोड करिए।
- यहां आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे।
- पहला आप वोटर आईडी कार्ड में दिए गए बार कोड को स्कैन करके अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- दूसरा आप नाम, पिता या पति का नाम, आयु, लिंग, राज्य, जनपद, विधानसभा क्षेत्र की जानकारी भरकर अपना नाम देख सकते हैं।
- तीसरा आप वोटर आईडी क्रमांक से पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।
- इस ऐप पर आपको वोटर रजिस्ट्रेशन, शिकायत, ईवीएम की जानकारी, चुनाव और चुनाव परिणामों की भी पूरी जानकारी मिल जाएगी।
फिर भी नाम न मिला तो अपनाएं ये तरीका
वोटर हेल्पलाइन
- फोटो : voter helpline [ election Commission Of India]
अगर ऊपर दिए गए तीन तरीकों को अपनाने के बाद भी आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिलता है तो आप निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1800111950 या 1950 पर बात कर सकते हैं।