फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP election 2022: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel met Congress General Secretary Priyanka Gandhi and President Sonia Gandhi in Delhi

उत्तर प्रदेश: चुनाव में कांग्रेस की रणनीति को लेकर सोनिया-प्रियंका ने बघेल के साथ मिलकर की चर्चा

Fri, 12 Nov 2021 07:31 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 12 Nov 2021 07:31 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ऐसे में उनके पास संगठन और पार्टी की चुनावी मशीनरी से समन्वय की बड़ी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछले एक महीने में चार से पांच बार उत्तर प्रदेश का दौरा कर चुके हैं...

विज्ञापन
UP election 2022: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel met Congress General Secretary Priyanka Gandhi and President Sonia Gandhi in Delhi
राहुल गांधी के साथ भूपेश बघेल - फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनावों को देखते हुए तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी हैं। एक तरफ पार्टी जहां राज्यभर में रैलिया कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल ने आगे की रणनीति बनाना शुरू कर दी है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यूपी चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। बघेल ने साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सीएम बघेल ने आगामी यूपी चुनावों को लेकर सोनिया और प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। इस बैठक में संगठन को किस तरह से चुनाव में उतरना है और किन मुद्दों को जोरशोर से उठाना है इसकी चर्चा हुई है। इसके अलावा बैठक में पार्टी ने उस रणनीति को अंतिम रूप दिया, जिसके तहत उसे चुनाव अभियान का संचालन करना है। चुनाव पूर्व गठबंधन की संभावना पर भी नेताओं के बीच चर्चा हुई है। कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात के बाद सीएम बघेल शाम को राजधानी रायपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ऐसे में उनके पास संगठन और पार्टी की चुनावी मशीनरी से समन्वय की बड़ी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछले एक महीने में चार से पांच बार उत्तर प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। वहीं पार्टी के राज्य स्तर के पदाधिकारियों की अहम बैठकें भी ले चुके हैं। लखीमपुर खीरी हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश में काफी आक्रामक रूप से सक्रिय हुई कांग्रेस ने एक माहौल बना दिया है। पिछले दिनों विभिन्न क्षेत्रों से निकली प्रतिज्ञा यात्राओं के जरिए कांग्रेस ने शुरुआती चुनावी घोषणाओं को लोगों के बीच पहुंचाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। 2017 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 403 सीटों में से 312 सीटें मिली थीं। समाजवादी पार्टी (सपा) को 47 सीटें, बहुजन समाजवादी पार्टी ने 19 सीटें जीतीं और वहीं कांग्रेस केवल सात सीटें ही जीत सकी थी। बाकी सीटों पर अन्य उम्मीदवारों के खाते में गई थीं। हालांकि, इस बार कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल रखा है। इससे कांग्रेस की उम्मीदें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed