फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022 5th Phase Candidate List Criminal Leaders in SP Richest BJP Candidate

यूपी चुनाव 2022: पांचवें चरण में सपा के सबसे ज्यादा आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी, भाजपा का भरोसा करोड़पति प्रत्याशियों पर, पढ़ें पूरी सूची

Sun, 27 Feb 2022 07:05 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 27 Feb 2022 07:05 AM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश में चार चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज पांचवें चरण के लिए वोटिंग जारी है। जानिए इस चरण में चुनाव लड़ रहे कितने प्रत्याशी दागी हैं और कितने अमीर?
loader
UP Election 2022 5th Phase Candidate List Criminal Leaders in SP Richest BJP Candidate
पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज उत्तर प्रदेश के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर पांचवे चरण का चुनाव चल रहा है। इन 61 सीटों पर कुल 693 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिन जिलों में चुनाव है, उनमें अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, बहराइच, बाराबंकी, चित्रकूट, गोंडा, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, श्रावस्ती और सुल्तानपुर शामिल हैं।


चुनाव लड़ रहे 693 में से 685 प्रत्याशियों के हलफनामे पर तैयार की गई एक विशेष रिपोर्ट सामने आई है। इसमें राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के बारे में सारी जानकारी दी गई है। मसलन किस पार्टी ने कितने आपराधिक छवि वाले नेताओं को टिकट दिया? किसने कितने करोड़पति उम्मीदवार उतारे हैं? कितनी महिलाएं चुनाव लड़ रहीं हैं और कितने शिक्षित इस बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं? पेश है पूरी रिपोर्ट...


इस बार कितने दागी मैदान में ?
रिपोर्ट के अनुसार पांचवे चरण में कुल 27% यानी 185 प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं। मतलब इनपर कोई न कोई आपराधिक मामले जरूर दर्ज हैं। इनमें भी 141 ऐसे प्रत्याशी हैं, जिनपर गंभीर आरोप लगे हैं। 

किस चरण में कितने दागी?
चरण दागी प्रत्याशियों की संख्या व प्रतिशत
पहला  156 (25%)
दूसरा 147 (25%)
तीसरा 135 (22%)
चौथा 167 (27%)
पांचवा 185 (27%)


दागियों को सबसे ज्यादा सपा ने दिए टिकट
आपराधिक छवि वाले सबसे ज्यादा प्रत्याशी समाजवादी पार्टी में हैं। शुरुआत के तीन चरणों में भी समाजवादी पार्टी और गठबंधन ने सबसे ज्यादा दागियों को प्रत्याशी बनाया था। इस बार सपा के 71% प्रत्याशी दागी हैं। इनमें भी 49% ऐसे हैं, जिनपर गंभीर आरोप लगे हैं। दूसरे नंबर पर अपना दल (सोनेलाल) है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी ने 57% प्रत्याशी ऐसे बनाए हैं, जिनकी छवि आपराधिक है। तीसरे नंबर पर भाजपा के 48% और चौथे नंबर पर बसपा के 38% प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं। कांग्रेस ने 38% और आम आदमी पार्टी ने 19% दागियों को टिकट दिया है। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
करोड़पतियों को टिकट देने में भाजपा अव्वल
जहां, एक तरफ समाजवादी पार्टी ने सबसे ज्यादा आपराधिक छवि वाले नेताओं को टिकट दिया है, वहीं भाजपा के 90% प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनकी संपत्ति एक करोड़ या इससे अधिक है। इस मामले में भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही अपना दल सोनेलाल दूसरे नंबर पर है। अपना दल सोनेलाल के 86 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। समाजवादी पार्टी तीसरे, बहुजन समाज पार्टी चौथे और कांग्रेस पांचवे स्थान पर है। सपा के 83%, बसपा के 72% और कांग्रेस के 49% प्रत्याशी करोड़पति हैं। 

ये हैं टॉप-3 अमीर प्रत्याशी
प्रत्याशी  पार्टी संपत्ति
मयंकेश्वर शरण सिंह भाजपा 58 करोड़
सिंधुजा मिश्रा सेनानी भाजपा 52 करोड़
डॉ. संजय सिंह भाजपा 50 करोड़

प्रत्याशियों की शैक्षिक योग्यता क्या?
  • 231 यानी 34% प्रत्याशियों ने पांचवी से 12वीं तक की पढ़ाई की है। 
  • 407 यानी 59% प्रत्याशियों के पास स्नातक तक की योग्यता है। 
  • छह उम्मीदवार अशिक्षित हैं, जबकि 32 उम्मीदवारों ने खुद को केवल शिक्षित बताया है। 

प्रत्याशियों के बारे में और क्या जानकारी?
  • 248 यानी 36% प्रत्याशियों की उम्र 25 से 40 साल के बीच है। 
  • 368 यानी 54% प्रत्याशी 41 से 60 साल की उम्र के हैं। 
  • 69 यानी 10% उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी उम्र 61 से 80 साल के बीच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed