फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022 3rd Phase Top 3 Serious Criminal Cases Candidates Contestants Congress SP

UP Chunav 2022 3rd Phase: कांग्रेस प्रत्याशी पर सबसे ज्यादा केस, सपा उम्मीदवार पर दुष्कर्म का आरोप, जानिए सभी दागी उम्मीदवारों को

Sun, 20 Feb 2022 07:47 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 20 Feb 2022 07:47 AM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 59 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। इनमें हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा शामिल है।
loader
UP Election 2022 3rd Phase Top 3 Serious Criminal Cases Candidates Contestants Congress SP
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 16 जिलों की जिन 59 सीटों पर चुनाव चल रहे हैं, वहां से कुल 627 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 135 यानी 22% प्रत्याशी दागी की श्रेणी में आते हैं, मतलब इनपर कई तरह के गंभीर आरोप लगे हैं। लगातार तीसरे चरण में भी सबसे ज्यादा आपराधिक छवि वाले नेताओं को टिकट देने में समाजवादी पार्टी आगे रही। तीसरे चरण में सपा के 52% उम्मीदवार दागी हैं। 


इस मामले में भाजपा दूसरे नंबर पर है। भाजपा के 46% उम्मीदवारों पर केस चल रहे हैं। दागियों को सबसे ज्यादा टिकट देने की सूची में बसपा तीसरे, कांग्रेस चौथे और आम आदमी पार्टी पांचवे नंबर पर है। बसपा के 39%, कांग्रेस के 36% और आम आदमी पार्टी के 22% प्रत्याशी दागी हैं।  

किस-किस तरह के लगे हैं आरोप

  • 11 उम्मीदवारों पर महिलाओं के उत्पीड़न, महिला हिंसा, रेप, छेड़खानी जैसे आरोप लगे हैं। 
  • दो प्रत्याशियों पर रेप के मामले चल रहे हैं। इनमें एक समाजवादी पार्टी और दूसरा प्रॉटिस्ट ब्लॉक नाम की पार्टी का उम्मीदवार है। 
  • सपा के जिस प्रत्याशी पर रेप का आरोप लगा है, उसका नाम डॉ. राम प्रकाश कुशवाहा है। राम प्रकाश कानपुद देहात के अकबरपुर रनिया सीट से चुनाव लड़ रहे। कुशवाहा पर कुल चार मामले चल रहे हैं। 
  • जिस दूसरे प्रत्याशी रेप का आरोप लगा है, उसका नाम संतोष कुमार गिरी है। संतोष कानपुर के गोविंदनगर सीट से प्रॉटिस्ट ब्लॉक नाम की पार्टी से चुनाव लड़ रहा है। 
  • दो प्रत्याशियों पर हत्या का मामला चल रहा है। इसमें बसपा से कानपुर कैंट के प्रत्याशी मोहम्मद शफी और एटा के अलीगंज से निर्दलीय प्रत्याशी राम बृजेश का नाम शामिल है। 
  • 18 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा चल रहा है। 
  • 59 में से 26 विधानसभा सीटों को रेड अलर्ट जोन में शामिल किया गया है। मतलब इन सीटों पर तीन या इससे अधिक उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

इन चार सीटों से सबसे ज्यादा दागी मैदान में
सीट दागियों की संख्या
अलीगंज (एटा) 06
सादाबाद (हाथरस) 05
गरौठा (झांसी) 05
अकबरपुर रनिया 05

(नोट : इनमें समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।)

ये हैं टॉप-3 आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी। - फोटो : अमर उजाला
1. लुईस खुर्शीद (कांग्रेस) : पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी और फर्रुखाबाद से कांग्रेस की प्रत्याशी लुईस खुर्शीद पर सबसे ज्यादा 17 मामले दर्ज हैं। लुईस पर धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े जैसे आरोप लगे हैं। कुल 73 धाराओं में दर्ज मामलों में 40 गंभीर आरोप हैं। 

2. जुगेंद्र सिंह यादव (समाजवादी पार्टी) : एटा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव के नाम 11 मामले दर्ज हैं। जुगेंद्र पर कुल 27 धाराओं में केस चल रहे हैं। इनमें 10 गंभीर आरोप हैं। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में जुगेंद्र ने सभी आरोपों की जानकारी दी है। 

3. हरिओम यादव (भाजपा) : फिरोजाबाद के सिरसागंज से भाजपा के प्रत्याशी हरिओम यादव पर कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हरिओम आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। इनपर हत्या के प्रयास और धोखाड़ी जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। 

3. रामदास मानव (निर्दलीय) : फिरोजाबाद से निर्दलीय उम्मीदवार रामदास मानव पर नौ मामले दर्ज हैं। अलग-अलग 38 धाराओं में दर्ज इन मुकदमों में महिला के साथ छेड़छाड़, दंगा भड़काने जैसे आरोप भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed