{"_id":"c67e2a8a-c318-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"up-cops-caught-celebrate-revel-at-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस चौकी पर रंगरेलियां मनाते पकड़े सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस चौकी पर रंगरेलियां मनाते पकड़े सिपाही
बागपत/ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2013 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश पुलिस का एक और शर्मनाक चेहरा सामने आया है। बागपत जिले की पुराना कस्बा पुलिस चौकी पर तीन सिपाहियों के रंगरेलियां मनाते हुए पकड़े जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन
मामला सामने आते ही पुलिस ने मामले में लीपापोती कर दी। मुकदमा सिर्फ एक सिपाही पर दर्ज किया गया। जो दो सिपाही मौके से भाग गए थे, उन्हें साफ बचा दिया गया।
विज्ञापन
दूसरी ओर, चौकी का स्टाफ बुधवार को दिनभर चौकी पर नहीं गया। पब्लिक का गुस्सा देखते हुए यहां पीएसी तैनात रही।
कौन थी वो ?
बागपत पुलिस ने बताया कि आरोपी सिपाही चरणसिंह का एक साल आठ महीने बाद रिटायरमेंट है। उसके साथ पकड़ी गई महिला मूल रूप से बरेली की रहने वाली है।
फिलहाल दिल्ली के फरीदाबाद रोड पर रह रही थी। उसे उसके भाई के सुपुर्द कर दिया गया। उधर, सिपाही ने जांच अधिकार को बयान दिया कि महिला उसकी रिश्तेदार है और उससे मिलने आई थी।
विज्ञापन