{"_id":"df9012cc-a04a-11e2-b503-d4ae52bc57c2","slug":"up-cop-killing-103-policemen-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा कांड: तबादलों के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 88 पुलिसवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा कांड: तबादलों के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 88 पुलिसवाले
इलाहाबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 08 Apr 2013 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा के तिहरे हत्याकांड के मामले में कुंडा सर्किल के चार थानों से हटाए गए पुलिसकर्मियों ने हाईकोर्ट की शरण ली है। स्थानांतरित कुल 111 पुलिसकर्मियों में से 88 ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रधानपीठ में याचिका दाखिल कर स्थानांतरण की वैधता को चुनौती दी है। याचिका पर बुधवार 10 अप्रैल को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
बजरंग बहादुर सिंह और अन्य की ओर से याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ता विजय गौतम का कहना है कि सीबीआई की मांग पर कुंडा सर्किल के मानिकपुर, हथिगवां, कुंडा और नवाबगंज थानों के सभी पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। इन लोगों को बांदा और चित्रकूट आदि जिलों में भेज दिया गया।
विज्ञापन
ऐसा स्थानीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के इशारे पर और राजनीतिक दबाव के कारण किया गया। इससे मामले की निष्पक्ष जांच प्रभावित होगी। उल्लेखनीय है कि कुंडा के सीओ जियाउल हक और बलीपुर गांव के प्रधान नन्हें यादव और उसके भाई सुरेश यादव की गत दो मार्च को हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने जांच में सहयोग नहीं करने पर इन पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग की थी। इसके बाद शासन ने चारों थानों के 111 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया था।